{"_id":"62b8b5303c7df26d290ad7b8","slug":"makrauli-toll-case-pistol-recovered-from-raju-makrauli-rohtakcity-news-rtk6506718144","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकड़ौली टोल प्रकरण : राजू मकड़ौली से पिस्तौल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकड़ौली टोल प्रकरण : राजू मकड़ौली से पिस्तौल बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। मकड़ौली टोल पर वीआईपी लेन से वाहनों के गुजारने के विवाद का मामला गहराने लगा है। रविवार को झज्जर से करनाल जा रहे भाकियू नेता गुरनाम सिंह चढूनी मकड़ौली टोल पर पहुंचे और किसानों के साथ-साथ टोल प्रबंधन से भी मुलाकात की। साथ ही टोल प्रबंधन से कहा कि अवैध वसूली के आरोप को अधिकारी साबित करें या बुधवार को पंचायत के बीच में माफी मांगे। नहीं तो महापंचायत होगी। उधर, पुलिस ने आरोपी राजू मकड़ौली से वह पिस्तौल बरामद कर ली है, जिससे सीनियर टीसी पर फायर किया गया।
पुलिस के मुताबिक कलानौर खंड के गांव बलंब निवासी अभिषेक ने शनिवार को सदर थाने में शिकायत दी थी कि वह मकड़ौली टोल का संचालन कर रही कंपनी में सीनियर टीसी के तौर पर कार्यरत है। शुक्रवार रात को लेन नंबर पांस से सुरक्षा गार्ड सीताराम आया और एक गाड़ी के पास बुलाया। चालक ने बताया कि यह गाड़ी धर्मेंद्र मकड़ौली की है। उसने जांच के बाद गाड़ी वापस करवा दी। इसके बाद रात 11 बजकर 55 मिनट पर राजू मकड़ौली प्रधान आया, उस समय वह लेन नंबर छह पर था। वीआईपी लेन से गाड़ी निकालने को लेकर राजू मकड़ौली व टोल के टीसी के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि राजू मकड़ौली ने गाड़ी से पिस्तौल निकालकर सीनियर टीसी अभिषेक पर गोली चला दी। गोली टीसी के कान के पास से गुजर गई। पुलिस ने राजू मकड़ौली को हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया था। साथ ही अदालत में पेशकर तीन दिन के रिमांड पर ले रखा है।
.............
फायरिंग की केस जांच कर रही पुलिस, अवैध वसूली के आरोप गंभीर
भाकियू नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने बताया कि वे रविवार को झज्जर के दुबलधन माजरा गांव में गए थे, जहां शहीद की प्रतिमा का अनावरण किया गया। वापस आते समय करीब दो बजे मकड़ौली टोल पर पहुंचे। चढूनी का दावा है कि उन्होंने पुलिस रिमांड पर चल रहे राजू मकड़ौली से मुलाकात की और अवैध वसूली के आरोपों के बारे में पक्ष जानना चाहा। बकौल गुरनाम सिंह, राजू मकड़ौली ने कहा कि जब से टोल लगा है, तब से उसने किसी से कोई पैसा नहीं मांगा और न ही लिया। इसके बाद गुरनाम सिंह टोल पर पहुंचे और टोल के अधिकारियों से मुलाकात की। पूछा, आप किस आधार पर आरोप लगा रहे हैं। चढूनी का कहना है कि एक अधिकारी ने कहा कि वह तो 15 दिन पहले आया है। उससे कोई पैसा नहीं मांगा गया। पहले वाले मैनेजर से मांगा होगा। साथ ही ट्रकों को राजू मकड़ौली के नाम पर टोल से निकलवाया जाता है। चढूनी ने कहा कि जब उनसे पैसा नहीं मांगा तो किस आधार पर अवैध वसूली के आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
............
वर्जन-
मैंने राजू मकड़ौली से मुलाकात की है। साथ ही टोल के अधिकारियों से पूूछा है कि वे किस आधार पर अवैध वसूली का आरोप लगा रहे हैं। बुधवार को पुराने मैनेजर को बुलाया गया है। उसी दिन टोल पर पंचायत होगी। टोल प्रबंधन अवैध वसूली के आरोप साबित करे या माफी मांगे। अगर माफी नहीं मांगी तो वीरवार को मामले में आगे क्या करना है, महापंचायत निर्णय करेगी।
- गुरनाम सिंह चढूनी, प्रदेश अध्यक्ष भाकियू
जानलेवा हमले के आरोप में गिरफ्तार आरोपी राजू मकड़ौली से पिस्तौल बरामद कर ली है। साथ ही आरोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर है। पुलिस हिरासत के चलते गुरनाम सिंह चढूनी या अन्य की कोई मुलाकात नहीं हुई है।
- इंस्पेक्टर अरविंद, थाना प्रभारी सदर