फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Make children self-reliant and responsible, parents should not impose their wishes

Rohtak News: बच्चों को आत्मनिर्भर व जिम्मेदार बनाएं, अभिभावक अपनीं इच्छाएं न थोपें

Mon, 12 Jun 2023 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 12 Jun 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Make children self-reliant and responsible, parents should not impose their wishes
रोहतक। ‘सप्तरंग’ संस्था ने बच्चों की शिक्षा, लालन-पोषण और कॅरिअर को लेकर माता-पिता की चिंताओं और दबावों के मुद्दे पर संगोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता हिसार के कन्सल्टेंट साइकॉलजिस्ट डॉ. ताज पाणिकर व डॉ. अनिल पाणिकर रहे। अपने यहां माता-पिता की ओर से अपनी इच्छाओं और मान्यताओं को बच्चों पर थोपने के बजाए उनकी परवरिश विवेकशील तरीके से उनके अपने निर्णय लेने में सक्षम बनने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

डॉ. ताज पाणिकर ने कहा कि पांच साल की आयु तक बच्चे को पूर्ण देखभाल और स्नेह की जरूरत होती है। इससे आगे 6 से 10 साल तक बच्चे को इस रूप में तैयार करना चाहिए कि वह समझ पाए कि क्या करना है और क्या नहीं। इस उम्र में बच्चे में सही-ग़लत को चिह्नित करने का विवेक पोषित करना चाहिए। बढ़ती उम्र के साथ धीरे-धीरे बच्चों को आत्म-निर्भर होने की ओर ले जाना चाहिए।
विज्ञापन

बच्चों पर पढ़ाई में अच्छे प्रदर्शन का दबाव रहता है। माता-पिता में बच्चों के भविष्य को लेकर असुरक्षा की भावना। डॉ. अनिल पाणिकर ने कहा कि बच्चों की रुचि के साथ उनकी सामर्थ्य और योग्यता को समझना जरूरी है। माता-पिता के लिए यह भी समझना जरूरी है कि परीक्षाओं में प्रसेंटेज का दबाव बच्चे पर न बनाएं। शिक्षा का असल उद्देश्य एक अच्छा, विवेकशील इंसान बनाना है। यह अपने निर्णय स्वयं लेने में सक्षम बनाता है। यह उद्देश्य पूरा होता है तो विद्यार्थी अपना जीवन-पथ स्वयं ही तय कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed