{"_id":"638107ce82f6bf17d04cb64c","slug":"maharashtra-team-wins-in-girls-category-rohtakcity-news-rtk664549679","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: लड़कियों के वर्ग में महाराष्ट्र की टीम ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: लड़कियों के वर्ग में महाराष्ट्र की टीम ने मारी बाजी
विज्ञापन
नेशनल आत्या पाट्या चैंपियनशिप में भाग लेते खिलाड़ी। विज्ञप्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। हरियाणा आट्या पाट्या एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित 33वीं जूनियर नेशनल आट्या पाट्या चैंपियनशिप 2022 का शुक्रवार को एसवीएम इंटरनेशनल स्कूल बालंद में जोरदार आगाज हुआ। देश के 23 राज्यों की 45 टीमों के 700 खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। इसमें 23 लड़के व 22 लड़कियों की टीमें शामिल हैं।
प्रतियोगिता में लड़कियों के वर्ग में प्रथम मैच महाराष्ट्र व गुजरात के बीच हुआ। इसमें महाराष्ट्र की टीम विजेता रही। दूसरा मैच हरियाणा व मध्य प्रदेश के बीच हुआ। इसमें मध्य प्रदेश की टीम विजयी रही। मुख्य अतिथि सुनीता खत्री ने कहा कि खेल में किसी भी प्रकार का द्वेष नहीं होना चाहिए। खेल शरीर के साथ मानसिक विकास करता है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. दीपेंद्र आर्य ने कहा कि प्रतियोगिता में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, तमिलनाडु, बंगाल, गोवा, महाराष्ट्र, पांडिचेरी, तेलंगाना, राजस्थान, चंडीगढ़, झारखंड, छत्तीसगढ़, जम्मू कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, गुजरात राज्य के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। उद्घाटन समारोह में हरियाणा स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट से स्पोर्ट्स डायरेक्टर सुनीता खत्री ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ता पवन खरखोदा, सोमबीर आर्य, अगस्ता इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल सुशीला गुलिया, संस्कार वैली स्कूल डायरेक्टर सुभाष रुहिल, एसवीएम स्कूल के चेयरमैन संजय बड़क, महासचिव सुरजीत नैन, आयोजक सचिव सुशील शास्त्री, आट्या पाट्या फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव डीपी कवीश्वर, फेडरेशन के अध्यक्ष शिवकुमार पांडिचेरी, जय कवीश्वर, मुकेश कुमार तेलंगाना, अमरकांत चॉकलेट, वीर सिंह आर्य मौजूद रहे।