{"_id":"620eb9eb90db194d0a11652e","slug":"maharashtra-scored-278-for-5-on-the-first-day-thanks-to-pawan-shah-s-unbeaten-165-rohtak-news-rtk638734497","type":"story","status":"publish","title_hn":"पवन शाह के नाबाद 165 रनों की बदौलत महाराष्ट्र ने पहले दिन 5 विकेट पर बनाए 278 रन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पवन शाह के नाबाद 165 रनों की बदौलत महाराष्ट्र ने पहले दिन 5 विकेट पर बनाए 278 रन
विज्ञापन
रोहतक के लाहली स्टेडियम में असम व महाराष्ट्र के बीच शुरू हुआ रणजी क्रिकेट मैच। अमर उजाला
रोहतक। असम व महाराष्ट्र के बीच वीरवार को रणजी मैच शुरू हुआ। पहले दिन असम ने टॉस जीत कर क्षेत्ररक्षण का फैसला लेते हुए महाराष्ट्र को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। महाराष्ट्र की टीम ने इस 4 दिवसीय मैच के पहले ही दिन 5 विकेट खोकर 278 रन जोडे़। टीम के ओपनर पवन शाह 15 चौके व एक छक्के की मदद से नाबाद 165 रन बना कर क्रीज पर जमे हुए हैं।
असम के गेंदबाजों ने दोपहर तक महाराष्ट्र के पांच विकेट झटक लिए। लेकिन महाराष्ट्र के ओपनर बल्लेबाज पवन शाह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन शतकीय पारी खेली और मैच समाप्त होने तक 165 रन बनाकर क्रीज पर जमे रहे। हालांकि दोपहर तक दूसरी तरफ से विकेट गिरते रहे। बाद में दिवयांग हिंगांकर ने उनका साथ दिया और खेल समाप्त होने तक 78 गेंदों पर 36 रन बनाए। अभी तीन दिन का खेल शेष है। शुक्रवार शाम तक यह जोड़ी जमी रही तो असम के लिए मुश्किल स्कोर खड़ा किया जा सकता है।
असम के गेंदबाजों के सामने महाराष्ट्र की शुरुआती पारी लड़खड़ा गई थी। मैच के पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद पर एके दास ने यश नाहर का पहला विकेट लिया। उस समय स्कोर महज 15 रन था। इसके बाद दूसरा विकेट 12वें ओवर की अंतिम गेंद पर राहुल त्रिपाठी के रूप में गिरी। मुख्तार हुसैन की गेंद पर पराग ने कैच पकड़ा। उस समय 32 रन का स्कोर था। तीसरा विकेट कप्तान अंकित बावने के रूप में गिरा। मुख्तार हुसैन ने 98 रन के स्कोर पर कप्तान को एलबीडब्ल्यू आउट किया। चौथा विकेट नौशाद शेख के रूप में एपी दास की गेंद पर कैच आउट हुआ। यह विकेट 157 रनों के स्कोर पर गिरा। पांचवां विकेट 184 रनों के स्कोर पर विशांत मोर का गिरा। मुख्तार हुसैन की गेंद पर साकिब ने कैच पड़ा। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक मुख्तार हुसैन ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 23 ओवर में 2.65 की औसत से 61 रन देकर तीन विकेट झटके। अरूप दास व अमलानज्योति दास ने एक-एक विकेट लिया। शुक्रवार का खेल महाराष्ट्र के लिए बढ़त देने वाला रहेगा। शाम तक विकेट रोके रखना और बड़ा स्कोर खड़ा करना टीम का लक्ष्य रहेगा। जबकि असम के लिए जल्द से जल्द सभी विकेट गिराकर बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरना लक्ष्य रहेगा।