फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Maharaja Agrasen Jayanti will be celebrated throughout the week from 3rd October

Rohtak News: तीन अक्टूबर से सप्ताहभर मनाई जाएगी महाराजा अग्रसेन जयंती

Mon, 16 Sep 2024 04:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Maharaja Agrasen Jayanti will be celebrated throughout the week from 3rd October
15सीटीके24..हुडा कांप्लेक्स स्थित जैड ग्लोबल स्कूल बैठक के बाद मौजूद महाराजा अग्रसेन विकास ट्रस

विज्ञापन

रोहतक। शहर के हुडा कॉम्प्लेक्स स्थित जैड ग्लोबल स्कूल में रविवार को महाराजा अग्रसेन विकास ट्रस्ट के संयोजन मंडल की बैठक हुई। इसमें 3 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती पूरे सप्ताह मनाने का निर्णय लिया। विभिन्न स्कूलों में निबंध, ड्राइंग, मेहंदी, भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा।


मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि 30 सितंबर को वैश्य शिक्षण संस्थानों में विशाल रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। 3 अक्टूबर को एक ईंट एक रुपया चौक पर झंडा रोहण के साथ जयंती का शुभारंभ होगा। अनाज मंडी में 151 कुंडीय हवन, अग्रसेन मंदिर में 101 जोड़ें महाआरती, स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान शिविर व शहर में विशाल शोभा यात्रा निकालेंगें। इसमें महाराजा अग्रसेन का सिद्धांत एक ईंट एक रुपया से अवगत कराया जाएगा। अप्रोच रोड पर विशाल भंडारा लगाया जाएगा। शाम को अग्रसेन नगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम व सम्मान समारोह आयोजित होगा। ट्रस्ट के चेयरमैन राजेश जैन के नेतृत्व में अग्र रत्न विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर मीडिया प्रभारी राजीव जैन, अध्यक्ष सुशील गुप्ता, नरेश गोयल, नीरज बंसल, सुनील जैन, पंकज गोयल, मुकेश गुप्ता, देशराज बंसल और परमभूषण आर्य मौजूद रहें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed