फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Mahapanchayat held in Rohtak for drugs, people raised questions on working style of police

युद्ध नशे के विरुद्ध: रोहतक में हुई महापंचायत, लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल; अधिकारी बोले...

Sun, 08 Dec 2024 01:26 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 08 Dec 2024 01:26 PM IST
सार

नारकोटिक सेल प्रभारी एसआई मनोज कुमार ने महापंचायत में कहा कि नशे पर लगाम के लिए पुलिस अलर्ट है। नशा कारोबारियों पर कार्रवाई की जा रही है। इलाके में तीन पीसीआर के अलावा पुलिस के 50 से ज्यादा जवान तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन
Mahapanchayat held in Rohtak for drugs, people raised questions on working style of police
नशे के खिलाफ महापंचायत - फोटो : संवाद

विस्तार

रोहतक की इंदिरा कॉलोनी में रविवार को नशे के खिलाफ महापंचायत का आयोजन किया गया। यहां समाज के लोगों ने चिंतन मनन निर्णय पर अपने विचार रखे। नशा समाज के लिए नासूर बन गया है। यह देश के कर्णधारों व समाज को खोखला कर रहा है। इसके खिलाफ मुहिम छेड़ने की जरूरत है। इंदिरा कॉलोनी का करतारपुरा इलाका नशे की गर्त में गहरा धंसा है।

विज्ञापन


यहां नशा खरीदने व बेचने वालों पर नकेल कसने की जरूरत है। इसके लिए पुलिस को और सख्त व चुस्त तरीके से कार्रवाई करनी होगी। आम आदमी भी इस काम में सहयोग करें तो समाज से नशे की कुरीति को दूर किया जा सकता है। कॉलोनी के युवाओं की ओर से इस बारे में शुरू की गई मुहिम को सहयोग देकर तेज व साकार करने की जरूरत है। नशा बेचने या खरीदने वाले की सूचना पुलिस को दें।
विज्ञापन




नशा कारोबारियों को नहीं बख्शा जाएगा 
नारकोटिक सेल प्रभारी एसआई मनोज कुमार ने महापंचायत में कहा कि नशे पर लगाम के लिए पुलिस अलर्ट है। नशा कारोबारियों पर कार्रवाई की जा रही है। इलाके में तीन पीसीआर के अलावा पुलिस के 50 से ज्यादा जवान तैनात किए गए हैं। यह हर समय नशा कारोबारी पर नजर रखे हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




संपत्ति की जा रही जब्त 
पुलिस नशे के कारोबार पर लगाम करने के लिए कई स्तर पर काम कर रही है। नशा कारोबारी को पकड़ने के अलावा इस धंधे से जुड़े लोगों को घेरने का भी काम किया जा रहा है। पिछले कुछ समय में काम हुआ है। और प्रयास भी जारी हैं। नशे के कारोबार से जुड़े लोगों की संपत्तियां जब्त की जा रही हैं। इस साल करीब 7 करोड रुपए की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed