फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Maduta treasurer and eight members of EC were elected unopposed

मडूटा के कोषाध्यक्ष और ईसी के आठ सदस्यों का निर्विरोध चुनाव हुआ

Tue, 24 May 2022 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Maduta treasurer and eight members of EC were elected unopposed
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (मडूटा) के नए प्रधान और सचिव के लिए 25 मई को मतदान होगा। विवि के 338 शिक्षक अपने मताधिकार का प्रयोग कर नई कार्यकारिणी का शीर्ष नेतृत्व तय करेंगे। नामांकन वापसी के अंतिम दिन कोषाध्यक्ष पद के लिए अकेले उम्मीदवार रहे डॉ. जगबीर नरवाल के अलावा ईसी के आठ सदस्यों का निर्विरोध चुनाव कर लिया गया। इनके कोई प्रतिद्वंद्वी नहीं होने के कारण इनको निर्विरोध चुना गया। सोमवार को ईसी के 12 में से चार सदस्यों ने अपने नाम वापस लिए।
विज्ञापन

मडूटा चुनाव की तस्वीर सोमवार शाम को साफ हो गई। अब प्रधान और सचिव पद के लिए सीधी टक्कर रहेगी। प्रधान पद पर पांच बार के विजेता डॉ. विकास सिवाच व डॉ. नेतरपाल सिंह आमने-सामने हैं। सचिव पद के लिए डॉ. महेंद्र व डॉ. हरिमोहन के बीच मुकाबला है। सचिव पद पर डॉ. जगबीर नरवाल अकेले प्रत्याशी रहे। उनका कोई प्रतिद्वंद्वी नहीं होने के चलते उन्हें निर्विरोध चुन लिया गया। इसके अलावा ईसी के आठ सदस्यों के लिए 12 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। सोमवार को इनमें से चार ने अपने नाम वापस ले लिए। इनमें डॉ. राजेश, डॉ. सुप्रीति, डॉ. राजकुमार, डॉ. अरुण कुमार हुड्डा शामिल है। इसके चलते ईसी के आठ सदस्यों का निर्विरोध चुनाव हो गया है। इनमें डॉ. आशा शर्मा, डॉ. सपना, डॉ. पिंकी, डॉ. कर्मवीर सिंह श्योकंद, डॉ. सुरेंद्र कुमार, डॉ. सुमेघ, डॉ. प्रदीप गहलोत व डॉ. हरकेश सहरावत शामिल हैं।
विज्ञापन

मडूटा चुनाव के प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट हो गई है। सोमवार को नाम वापसी के बाद प्रधान व सचिव पद के लिए ही चुनाव शेष रह गया है। कोषाध्यक्ष व ईसी के आठ सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए हैं। मतदान 25 मई को आईएचटीएम के सभागार में सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े छह बजे तक होगा। इसके बाद मतदान कर परिणाम जारी कर दिया जाएगा। -प्रो. राहुल रिषी, चुनाव अधिकारी, मडूटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed