{"_id":"5e31e0c78ebc3e4b350bb994","slug":"looted-in-rohtak-from-a-salt-merchant-from-dehradun-rohtak-news-rtk539660561","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून के नमकीन व्यापारी से रोहतक में लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून के नमकीन व्यापारी से रोहतक में लूट
विज्ञापन
av 1.JPG
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के नमकीन व्यापारी द्वारका प्रसाद को कार सवारों से लिफ्ट लेना महंगा पड़ गया। पीड़ित ने मंगलवार रात करीब ढाई बजे एक कार को रुकवाकर बस स्टैंड से जलेबी चौक तक लिफ्ट मांगी थी। इस दौरान कार सवार चार युवकों ने पिस्तौल के बल पर उससे 10 हजार रुपये, मोबाइल और पर्स लूट लिया। इसके बाद आरोपी बहुअकबरपुर के आउटर में फेंककर फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित ने राहगीर से फोन लेकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी कार सवारों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस बस स्टैंड से लेकर घटनास्थल तक के रास्तों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपियों की शनाख्त में जुटी है।
देहरादून की शिव लोक कॉलोनी निवासी द्वारका प्रसाद भंवर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 जनवरी को वह देहरादून से राजस्थान के रतनगढ़ में एक शादी समारोह में शिरकत करने जा रहा था। रास्ते में मंगलवार रात करीब ढाई रोहतक नए बस स्टैंड के बाहर रतनगढ़ जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान वहां एक कार में चार युवक पहुंचे। इन युवकों ने उससे पूछा कि अंकल आपको कहां जाना है। व्यापारी ने युवकों से रतनगढ़ जाने के लिए कहा तो उन्होंने कहा अंकल आपको हिसार रोड जलेबी चौक से बस मिल जाएगी। रात को यहां बस नहीं आती। इसके बाद उन्होंने उसे कार में जलेबी चौक तक छोड़ने की बात कही। जब वह कार में बैठा तो युवकों ने पिस्तौल के बल पर उसके साथ मारपीट की और 10 हजार की नकदी, मोबाइल, पर्स लूट लिया। इसके बाद आरोपी उसे बहुअकबरपुर आउटर पर फेंक कर फरार हो गए। पुलिस ने सूचना मिलने पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।