{"_id":"6731225e2b65f506c80b0864","slug":"lokesh-interrupted-several-times-but-the-driver-did-not-slow-down-the-speed-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-115367-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: लोकेश ने कई बार टोका, पर चालक ने धीमी नहीं की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: लोकेश ने कई बार टोका, पर चालक ने धीमी नहीं की रफ्तार
Mon, 11 Nov 2024 02:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 11 Nov 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
10jjrp11- झज्जर। रेखा
झज्जर। पिकअप चालक अगर पास बैठे लोकेश की बात मान लेता तो शायद यह हादसा नहीं होता और तीन कीमती जानें बच जातीं। हादसे का कारण पिकअप की बेकाबू रफ्तार थी।
यूपी के जिला संभल के गांव कान्होधामपुर हाल गांव एमपी माजरा निवासी लोकेश ने बताया कि वह पिकअप गाड़ी में चालक के करीब बैठा हुआ था। उसने चालक बदायूं निवासी सफीक मोहम्मद से कई बार गाड़ी धीरे चलाने के लिए कहा। लेकिन, वह नहीं माना। जैसे ही उनकी गाड़ी जौन्धी गांव के फ्लाईओवर से झज्जर की तरफ उतरी तो ओवरटेक करते वक्त सरिया लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने के कारण हादसा हो गया।
पिकअप में दो बाइक और घरेलू सामान भी था
पिकअप में कुल 21 लोग सवार थे। इनमें चालक, परिचालक के अलावा लोकेश आगे बैठा हुआ था, जबकि 17 से 18 लोग पीछे बैठे थे। पिकअप में लोगों के अलावा दो मोटरसाइकिल और घरेलू सामान भी रखा हुआ था। हादसा होते ही पिकअप पलट गई और घरेलू सामान बाहर बिखर गया। पिकअप में बाइक भी झूलती नजर आई।
विज्ञापन
अर्जुन ने मां और बहन को खोया, दूसरी बहन बेसुध
हादसे में संभल जिले के शाहपुर गांव निवासी मुखत्यारी और उसकी बेटी 13 वर्षीय कनक की जान चली गई। हादसे की सूचना पर मुखत्यारी का बेटा अर्जुन मौके पर पहुंचा। वह अपने पिता के साथ कुछ दिन पहले ही गांव से आ गया था। हादसे में अर्जुन ने अपनी मां और बहन को खो दिया है। हादसे के बाद जैसे ही अर्जुन की दूसरी बहन सुमन ने अपनी मां और बहन के शव देखे तो वह यह दुख सहन नहीं कर सकी और रोते-रोते बेसुध हो गई। उसे भी इलाज के लिए सरकारी अस्पताल के आपातकालीन में भर्ती कराया गया है।
हादसे में एक ही परिवार के 12 सदस्य घायल, एक की मौत
हादसे में एक ही परिवार के 12 सदस्य घायल हुए हैं, जबकि एक महिला की मौत हो गई। इसमें दो भाई के परिवार के अलावा उनके रिश्तेदार शामिल हैं। हादसे में लोकेश, उसकी पत्नी खुशबू, लोकेश का बड़ा भाई हरपाल, हरपाल की पत्नी कुसुम, हरपाल के बच्चे कमल, कपिल, नीलम के अलावा लोकेश के रिश्तेदार नरेश, उसका लड़का अंशु, ऐशु, नरेश की पत्नी राजकुमारी, संदीप निवासी गांव बमनेटा जिला संभल शामिल हैं। इसके अलावा लोकेश की मां क्रांति की हादसे में मौत हुई है।
तेज आवाज आई और मच गई चीख-पुकार
पिकअप सवार रेखा ने बताया कि वे सभी रात को गांव से चले थे। वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ गांव से झज्जर आ रही थी। सुबह लगभग साढे़ 6 बजे तेज आवाज हुई और उनकी गाड़ी पलट गई। गाड़ी ने चार बार पलटी खाई। इसके बाद चीख-पुकार मच गई।