फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Lok Sabha Elections, Brainstorming in name of Jaihind in BJP from Rohtak, met Chief Minister in Chandigarh

लोकसभा चुनाव 2024: रोहतक से भाजपा में जयहिंद के नाम पर मंथन, मुख्यमंत्री से 25 मिनट हुई चंडीगढ़ में मुलाकात

Sat, 16 Mar 2024 03:20 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 16 Mar 2024 03:20 PM IST
सार

हरियाणा में रोहतक लोकसभा सबसे हॉट सीट बन गई है। कांग्रेस राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा को मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है, तो भाजपा मौजूदा सांसद डॉक्टर अरविंद शर्मा के अलावा कई विकल्प पर विचार कर रही है।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections, Brainstorming in name of Jaihind in BJP from Rohtak, met Chief Minister in Chandigarh
नवीन जयहिंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव को लेकर रोहतक सीट पर भाजपा किसको उतारेगी, यह अभी तक फाइनल नहीं हो सका है। सांसद डॉक्टर अरविंद शर्मा के साथ टिकट की दौड़ में एक और ब्राह्मण चेहरा नवीन जयहिंद का नाम चर्चाओं में आ गया है। सामाजिक कार्यकर्ता नवीन जयहिंद ने शनिवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ चंडगीढ़ में मुलाकात की। सूत्रों का कहना है कि 25 मिनट तक रोहतक की सियासत को लेकर मंथन चला। जयहिंद समर्थकों का कहना है कि कुछ भी संभव है। जबकि जयहिंद ने चुप्पी साध रखी है। 

विज्ञापन


प्रदेश के अंदर रोहतक लोकसभा सबसे हॉट सीट बन गई है। एक तरफ कांग्रेस पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे दीपेंद्र हुड्डा को मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है, दूसरी तरफ भाजपा मौजूदा सांसद डॉक्टर अरविंद शर्मा के अलावा कई विकल्प पर विचार कर रही है। यहीं कारण है कि भाजपा प्रदेश की छह लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है, लेकिन रोहतक, हिसार, कुरुक्षेत्र व सोनीपत सीट पर घोषणा होनी बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed