फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Literature is the mirror of society: Dhingra

समाज का दर्पण होता है साहित्य : धींगड़ा

Sun, 19 Jan 2025 08:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 19 Jan 2025 08:39 PM IST
विज्ञापन
Literature is the mirror of society: Dhingra
19सीटीके12 - शिव शक्ति साहित्य सदन के गठन पर पुस्तक का विमोचन करते साहित्यकार। स्रोत : सदन
रोहतक।
विज्ञापन

जिले के साहित्यकारों ने एक मंच पर आकर रविवार को शिव शक्ति साहित्य सदन का गठन किया। रविवार को सुभाष नगर स्थित सदन की संस्थापक अर्चना कोचर के निवास पर साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। यहां नीति आयोग से जुड़े सेवानिवृत्त आईएएस डाॅ. डीआर धींगड़ा मुख्य अतिथि रहे। अध्यक्षता डाॅ. अनूप बंसल मधुकांत ने की।
मुख्य अतिथि ने मंच से दो पुस्तकों का विमोचन करते हुए कहा कि साहित्य समाज का दर्पण होता है। साहित्यकारों पर ही समाज को दिशा देने की जिम्मेदारी होती है, इसलिए साहित्य व साहित्यकार दोनों अहम हो जाते हैं। नई पीढ़ी को इस ओर आगे लाने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करने की जरूरत है। यही देश का भविष्य हैं। उन्होंने अर्चना कोचर की पुस्तक ममता से निर्ममता तक व डॉ. कंचन मखीजा के लेख संग्रह अंग्रेजी से तथास्तु श्री का विमोचन करते हुए इनके लेखकों को सराहा। मंच पर 59 वर्ष तक के साहित्यकारों ने 60 से अधिक आयु के साहित्यकारों को सम्मानित किया। सबसे वृद्ध साहित्यकार के रूप में 90 वर्षीय कमला राठी समारोह में उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

समारोह में महेंद्रपाल मग्गू, प्रेरण वृद्धाश्रम कुरुक्षेत्र से जयभगवान सिंगला, बाबा मस्तनाथ विवि से बाबूराम, डॉ. मार्कंडे आहूजा, बच्चनराम अरोड़ा, डाॅ. विनय गौड़, पुष्पा रंजन विशिष्ट अतिथि रही। आयोजन में सहयोग ममता शर्मा, डॉ. अंजना गर्ग, डाॅ. कंचन, पवन गहलोत ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर युवा लेखक कपिल, उन्मेष मिश्र, पवन मित्तल, विपिन, संदीप शर्मा, नीरज बंसल, देशराज देस, डाॅ. चंद्र दत्त, डाॅ. तरुणा सचदेवा, एकता कोचर समेत अनेक साहित्यकार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed