फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Liquor worth Rs 20 lakhs was found to be a scam, the game took place on the day of DGP's presence.

Rohtak News: बीस लाख की शराब का निकला गोलमाल, डीजीपी की मौजूदगी के दिन हुआ खेल

Tue, 17 Feb 2026 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Liquor worth Rs 20 lakhs was found to be a scam, the game took place on the day of DGP's presence.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। महम थाने में शराब नष्ट करने के नाम पर 20 लाख की शराब की हेराफेरी का खेल सामने आ रहा है। खास बात यह है कि जिस दिन प्रदेश के नए डीजीपी अजय सिंघल रोहतक में थे, उसी दिन महम थाने में पूरा खेल हुआ। महम डीएसपी ऋषभ सोढ़ी थाने के 75 से ज्यादा केसों के रिकॉर्ड का मिलान कर रहे हैं।
नियमों के तहत हर साल पुलिस की ओर से पकड़ी गई अवैध शराब के अलावा नशीले पदार्थों को नष्ट किया जाता है जो बरामद हुए हैं। इसके लिए प्रशासन से अनुमति लेनी होगी है। डीसी की तरफ से ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया जाता है।
विज्ञापन

पुलिस की तरफ से डीएसपी व थाना प्रभारी की मौजूदगी अनिवार्य रहती है। बाकायदा नशीले पदार्थ व शराब को नष्ट करने की वीडियोग्राफी होती है। एसपी को सूचना मिली थी कि 29 जनवरी को महम थाने के अंतर्गत अवैध शराब व नशीले पदार्थों को नष्ट करने की प्रक्रिया की गई लेकिन शराब की पूरी पेटियां नष्ट नहीं की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशंका है कि पुलिस ने मिलीभगत करके अंग्रेजी शराब की करीब 480 पेटियां बेच दी या इधर से उधर कर दी। एसपी सुरेंद्र सिंह भाैरिया ने डीएसपी गुलाब सिंह को मामले की जांच सौंपी थी। डीएसपी की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के बाद एसपी ने थाने के मालखाना इंचार्ज ज्योतिस्वरूप्, एमएचसी जयभगवान व एसए सतपाल को निलंबित कर दिया था जबकि तत्कालीन थाना प्रभारी सुभाष को लाइन हाजिर किया था।

मामले की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि डीजीपी के रोहतक में दौरे के चलते महम के तत्कालीन थाना प्रभारी सुभाष ने उस दिन महम से रोहतक की रवानगी कराई थी। रिकाॅर्ड में भी यह बात दर्ज है। ऐसे में उन्होंने पूरे मामले से अनभिज्ञता भी जांच के दौरान जाहिर की थी। ऐसे में उनका बचना तय है।

विभाग के जानकारों का कहना है कि बरामद माल में हेराफेरी बड़ा अपराध है। अभी एसपी ने तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है। फाइनल रिपोर्ट मिलने के बाद एफआईआर भी दर्ज हो सकती है। हालांकि, ये विभाग के उच्च अधिकारियों के रुख पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed