फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   liquar scam

शराब तस्करी : आबकारी विभाग के पूर्व एडहॉक कर्मी की अग्रिम जमानत पर 16 जून को होगी सुनवाई

Sun, 14 Jun 2020 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
liquar scam
सोनीपत। खरखौदा शराब घोटाले में आरोपी बनाए गए आबकारी विभाग के पूर्व अनुबंधित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की अग्रिम जमानत पर कोर्ट में 16 जून को सुनवाई होगी। वहीं जांच में सामने आया है कि उसका अनुबंध विभाग से सितंबर, 2018 में ही खत्म हो चुका था। अनुबंध समाप्त होने से पहले ही वह भूपेंद्र के संपर्क में आ गया था। जिसके चलते उसकी संपत्ति को भी अटैच करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

शराब तस्करी व चोरी के मामले में आबकारी विभाग के पूर्व एडहॉक कर्मी सुनील का नाम सामने आने के बाद उसके बारे में पुलिस जांच में सामने आया कि वह भूपेंद्र की मदद करता था। बताया गया है कि एडहॉक पर काम करने के बाद बावजूद उसका लाइफ स्टाइल बदल चुका था। पहले वह कर्मियों व अधिकारियों की सेवा करता था। जिसके चलते उसे अनुबंध पर लोडिंग-अनलोडिंग के लिए रख लिया था। इसके बाद धीरे-धीरे सुनील का जीवन बदलता चला गया था। उसका रहन-सहन बदलने लगा था। अब उसकी प्रापर्टी का रिकार्ड एसआईटी खंगाल रही है। जिसे अटैच कराया जा सके।
विज्ञापन

शराब तस्करी में नाम आने के बाद से फरार चल रहे आरोपियों के साथ ही एसआईटी सुनील कुमार की तलाश में भी जुटी है। सुनील ने पिछले दिनों कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका भी डाली है, जिस पर सुनवाई के लिए 16 जून की तारीख दी गई है। पुलिस उसकी अग्रिम जमानत याचिका को रद कराने के प्रयास के साथ ही उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। पुलिस का मानना है कि उसकी गिरफ्तारी से मामले में कई अहम राज खुल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
सुनील का नाम सामने आने के बाद से उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। उस पर तस्करी के मुख्य आरोपियों में शामिल भूपेंद्र की मदद का आरोप है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मामले में कई सवालों से पर्दा उठ सकेगा। सुनील की भी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
-जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed