{"_id":"572756f24f1c1bb3705ccefd","slug":"light-crime-loot-rohtak-crime-haryana-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गुल, अंधेरे का फायदा उठाकर युवक से लूट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गुल, अंधेरे का फायदा उठाकर युवक से लूट
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Tue, 03 May 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : caricature
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली गुल होने और सड़कों पर अंधेरा होने का फायदा उठाकर बदमाशों ने कलानौर रेलवे स्टेशन के बाहर ही एक व्यक्ति से लूटपाट की। बेखौफ शातिरों ने हथियार के बल पर वारदात को अंजाम दिया। इस संबंध में कलानौर के वार्ड नंबर-2 निवासी पीड़ित सत्यप्रकाश के बयान पर तीन अज्ञात के खिलाफ लूट का केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में सत्यप्रकाश ने बताया कि वह रोहतक में फर्नीचर का काम करते हैं। वे प्रतिदिन रोहतक से ट्रेन में कलानौर अपने घर पहुंचते हैं। वे 30 अप्रैल को ट्रेन से कलानौर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। इसके बाद वे पैदल जाने लगे। बिजली गुल होने के कारण सड़क पर अंधेरा था। सत्यप्रकाश स्टेशन से कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे कि दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद तीसरे युवक ने पीछे से उनके सिर पर किसी चीज से हमला किया। फिर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर सत्यप्रकाश की जेब से करीब तीन हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। वारदात के बाद आरोपी कार में बैठकर मौके से फरार हो गए।