फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Life at risk for throwing a copy

नकल फेंकने के लिए जान जोखिम में

Fri, 01 Apr 2022 02:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Life at risk for throwing a copy
गांधी कैंप स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नकल करवाते बाहारी लोग। संवाद
रोहतक। हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से ली जा रही 10वीं की परीक्षा के केंद्रों के बाहर सभी नियमों की अवहेलना हो रही है। यहां जान जोखिम में डाल कर युवा नकल फेंकने में अपना दमखम दिखा रहे हैं। बीच-बीच में पुलिस इन्हें खदेड़ती भी है और डराने को हल्का बल प्रयोग भी करती है, लेकिन कुछ मिनट में नकल फेंकने वाले फिर अपने मिशन में जुट जाते हैं। वीरवार को सचल दलों ने छापे मार कर 13 नकलची पकडे़ और उन पर केस बनाया है।
विज्ञापन

वीरवार को हाई स्कूल की सामाजिक विज्ञान का पेपर था और इसमें भी नकल कराने वालों की कमी नहीं रही। कुछ केंद्रों पर एहतियातन पूर्व सरपंचों को बुलाया गया था, लेकिन परीक्षा केंद्रों के बाहर, आसपास के मकानों की छत पर नगल फेंकने वालों के हौसलों में कमी नहीं थी। केंद्रों के बाहर दीवार और आसपास की छतों पर युवक चढ़कर नकल फेंकने की लगातार कोशिश करते रहे। सचल दलों को कई स्थानों पर ये हालात मिले। कई केंद्रों पर दो-दो सचल दस्तों ने जांच की।
विज्ञापन

इस्माइला परीक्षा केंद्र पर एसडीएम का सचल दस्ता पहुंचा तो काफी लोग बाहर मिले। परीक्षा केंद्र के आसपास के मकानों पर युवक चढ़े थे। यहां का माहौल देख सुरक्षा के लिहाज से गांव के पूर्व सरपंच को बुलवा लिया गया। हालांकि यहां पुलिस बल पहले ही बुला लिया गया था। इसके अलावा सचल दल ने चुलियाना, हसनगढ़ केंद्रों पर भी निरीक्षण किया। यहां भी केंद्र के बाहर लोग मिले। इसके अलावा भालौठ परीक्षा केंद्र के बाहर भी काफी युवाओं को देख गांव के पूर्व सरपंच को बुला लिया गया। यही नहीं जिले में कई और परीक्षा केंद्रों के बाहर भी लगभग यही स्थिति रही। उधर एसडीएम रोहतक के सचल दल ने शहर के विश्वकर्मा स्कूल के केंद्र का निरीक्षण किया। इसके अलावा एसडी गर्ल्स और सिंहपुरा के केंद्र पर निरीक्षण किया। सचल दल अधिकारी प्रधानचार्य रमेश चौहान ने बताया कि कुछ केंद्रों के बाहर लोग जमा रहते हैं। इन्हें हटवाने और अतिरिक्त पुलिस बल लगाने के लिए परीक्षा केंद्र अधीक्षकों को निर्देशित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
वीरवार को हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान के पेपर में 13 परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ा गया है।
- सत्यानारायण, कंट्रोल रूम प्रभारी
छतों से नकल पहुंचाने की कोशिश, परीक्षा केंद्र के गेट पर खड़ी बाइक की इंपाउंड
महम। खंड में बनाए गए परीक्षा केंद्रों के बाहर भीड़ वीरवार को बेकाबू रही। सेंटर के बाहर भीड़ पूरा परीक्षा समय माहौल खराब करती रही। यहां परीक्षा में उड़नदस्ते को रोकने के लिए स्कूल गेट पर बाइक खड़ी की गई थी। उड़नदस्ते द्वारा इसकी शिकायत की गई। वीरवार को दसवीं कक्षा के एसएस के पेपर के दौरान पुलिस ने गेट पर रेड की। जो भी गेट पर बाइक मिला उसे इंपाउंड किया गया।

सब इंस्पेक्टर राज सिंह ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली थी कि उड़नदस्ते को गेट पर रोकने के लिए बाइक खड़े कर दिए जाते हैं। इस पर कार्रवाई करते हुए कुछ बाइक इंपाउंड किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने वाले युवकों के खिलाफ भी पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। बुधवार की तुलना में देखा जाए तो पुलिस की संख्या बढ़ाए जाने पर बाहरी युवकों की भीड़ में कुछ कमी देखने को मिली है। वहीं एसडीएम उड़नदस्ता अधिकारी महेश वर्मा का कहना है कि उनके द्वारा महम में चल रहे दो परीक्षा केंद्रों के अलावा, मोखरा, बहलबा आदि परीक्षा केंद्रों पर छापे की कार्रवाई की गई। हालांकि यहां किसी का केस नहीं बना। लेकिन बाहरी युवकों की भीड़ परीक्षार्थियों के लिए मुसीबत जरूर बनी हुई है। कुछ अभिभावक भी इस भीड़ का हिस्सा बन रहे हैं। जबकि परीक्षा केंद्रों के बाहर धारा 144 लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed