Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Licenses of 65 illegal medicine sellers suspended since April

Rohtak News: अप्रैल से अब तक 65 अवैध दवा विक्रेताओं के लाइसेंस सस्पेंड

Mon, 02 Nov 2026 02:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Licenses of 65 illegal medicine sellers suspended since April

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। जिले में बिना लाइसेंस व नियमों की अनदेखी कर मेडिकल स्टोर चलाने वालों के खिलाफ खाद्य एवं औषधि नियंत्रण विभाग (ड्रग कंट्रोल विभाग) की ओर से शिकंजा कसा जा रहा है। नशे की दवाइयों की अवैध बिक्री रोकने व दवा व्यापार में पारदर्शिता लाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अप्रैल 2026 से अब तक कुल 65 दवा विक्रेताओं के लाइसेंस सस्पेंड किए जा चुके हैं।

विभाग की ओर से लगातार औचक निरीक्षण व छापेमारी की जा रही है। करीब 15 दिन पहले फरमाणा गांव में सीएम फ्लाइंग व ड्रग कंट्रोल अधिकारी रोहतक डॉ. मंदीप मान की टीम ने छापेमारी कर एक अवैध मेडिकल स्टोर का भंडाफोड़ किया। जांच में मिला कि बालाजी मेडिकल स्टोर नाम की यह दुकान करीब एक महीने से बिना लाइसेंस व दवाइयों के बिल के चलाई जा रही थी।
विज्ञापन


छापेमारी के दौरान स्टोर संचालक प्रवीण शर्मा मौके पर दस्तावेज नहीं दिखा पाया। इसके बाद अधिकारियों ने दुकान में रखी दवाइयों की सूची तैयार कर उन्हें सील कर दिया। दुकान को सील कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। डॉ. मंदीप ने कहा कि अवैध रूप से चल रहे मेडिकल स्टोरों पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई की जा रही है। विभाग की टीम हर माह औचक निरीक्षण कर रही है। इसमें स्टॉक, खरीद-बिक्री रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच की जाती है। बिना लाइसेंस दवा बेचने और नियमों का उल्लंघन करने वाले संचालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर माह 80 मेडिकल स्टोरों की हो रही जांच
डॉ. मान ने बताया कि हर माह औसतन 80 मेडिकल स्टोरों की जांच की जा रही है। साथ ही, अवैध लाइसेंस व दवा विक्रेताओं की संपत्तियां अटैच भी की जा रही हैं। एनडीपीएस के तहत 7.16 करोड़ से अधिक की करीब 45 संपत्तियां अटैच की गई हैं। इस वर्ष करीब 50 लाख की सात संपत्तियां अटैच की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed