फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Letter written for cancellation of license of private company in case of robbery of 2.5 crores

ढाई करोड़ की लूट के मामले में निजी कंपनी का लाइसेंस रद्द करने के लिए लिखा पत्र

Tue, 17 May 2022 02:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
Letter written for cancellation of license of private company in case of robbery of 2.5 crores
एक माह आठ दिन बाद भी पुलिस ढाई करोड़ की लूट का खुलासा नहीं कर सकी है। पुलिस अधीक्षक ने पत्र लिखकर बैंकों से एटीएम में पैसे डालने वाली कंपनी का लाइसेंस रद्द करने के लिए कहा है। क्योंकि पुलिस जांच में पता चला है कि कंपनी ने आरबीआई की गाइडलाइन का पालन नहीं किया है।
विज्ञापन

पुलिस रिकार्ड के मुताबिक आठ अप्रैल को दो हथियारबंद युवक सेक्टर एक में बैंक से एटीएम में पैसे डालने गई टीम के सुरक्षा गार्ड को गोली मारकर 2 करोड़ 62 लाख रुपये लूट लिए थे। पुलिस को जांच में सीसीटीवी फुटेज मिली थी। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया और जींद के उचाना तक छानबीन की। पिछले माह जब सीआईए दो की टीम उचाना में जांच कर रही थी तो बाइक सवार दो युवकों ने एएसआई अमित को गोली मार दी थी। अब तक दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इसके बाद पुलिस को पता चला कि ढाई करोड़ की लूट के आरोपी करनाल के असंध के आसपास देखे गए हैं। अब तक उनकी उसी एरिया में तलाश चल रही है, लेकिन अब तक कामयाबी नहीं मिली है।
विज्ञापन

पुलिस अपनी तरफ से पूरा प्रयास कर रही है। ढाई करोड़ लूटने वाले बेहद शातिर हैं। लग रहा है कि वे कहीं छुपकर बैठे हैं। जैसे ही कोई गतिविधि करेंगे, तुरंत दबोच लिया जाएगा। पुलिस की टीम असंध क्षेत्र में अपने तरीके से प्रयास कर रही है। साथ ही जो कंपनी बैंक से नकदी लेकर एटीएम में डाल रही थी, उसकी केस में लापरवाही मिली है। कंपनी का लाइसेंस रद्द करने के लिए पत्र लिखा गया है। क्योंकि कंपनी ने आरबीआई की सिक्योरिटी को लेकर गाइडलाइन का पालन नहीं किया। -उदय सिंह मीना, एसपी रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed