फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Length of ward increased to eight kilometers, people will not be able to be heard

Rohtak News: आठ किलोमीटर कर दी वार्ड की लंबाई, नहीं हो पाएगी लोगों की सुनवाई

Thu, 29 Feb 2024 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 29 Feb 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Length of ward increased to eight kilometers, people will not be able to be heard
रोहतक। नगर निगम की वार्डबंदी को लेकर वीरवार को पूर्व पार्षदों का धैर्य जवाब दे गया। उन्होंने एसडीएम के सामने रोष जताते हुए आरोप लगाया कि नियमों को ताक पर रखकर वार्डबंदी की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कमेटी में शामिल पूर्व पार्षदों ने मनमानी करते हुए अपने वार्ड तो दुरुस्त करवा लिए, जबकि दूसरों के वार्डों की सीमा 8 किलोमीटर दूर कर दी। इतने-लंबे चौड़े वार्ड के लोग कैसे शिकायत लेकर पहुंचेंगे। एसडीएम आशीष वरिष्ठ ने कहा कि कॉलोनियों का बंटवारा संभव है, लेकिन बूथ का बंटवारा नहीं हो सकता। नियमों के तहत जो आपत्ति व्यावहारिक होगी, उसी के मुताबिक वार्डबंदी फाइनल होगी। ज्ञात हो कि पार्षदों का कार्यकाल नौ जनवरी को समाप्त हो चुका है।
विज्ञापन

आपत्ति लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे वार्ड नंबर 18 की पूर्व महिला पार्षद दीपिका नारा के ससुर देवेंद्र नारा ने कहा कि उनका वार्ड सही बना हुआ था। अब जनता कॉलोनी से लेकर हिसार रोड तक का क्षेत्र शामिल कर दिया गया। साथ ही कच्चा बेरी रोड स्थित कृष्णा कॉलोनी तक ली गई है, जो उनके वार्ड में शामिल नहीं रही। नारा ने कहा कि उनकी पुत्रवधू और वार्ड की पूर्व पार्षद दीपिका नारा कमेटी की सदस्य थीं, लेकिन वह बैठक में नहीं आ सकीं। कमेटी में शामिल दूसरे सदस्यों ने मनमाने तरीके से वार्डों की सीमाएं तय कर दीं। उनके वार्ड में शामिल किया गया नया एरिया हटाया जाए। जो क्षेत्र शामिल था, उसे ही रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
पूर्व डिप्टी मेयर बो-ले मेरे वार्ड को तीन भागों में बांट दिया
वहीं, एसडीएम को पूर्व डिप्टी मेयर अनिल कुमार ने बताया कि उनके वार्ड नंबर 21 को तीन भागों में बांट दिया गया है। शीतल नगर व न्यू विजय नगर को कन्हेली व पहरावर के साथ जोड़ दिया, अमृत कॉलोनी व रामनगर को सुनारिया गांव के साथ जोड़ दिया। शिवाजी कॉलोनी व कमला नगर को अंदर के वार्ड के साथ जोड़ दिया। इससे लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। उनके वार्ड को पहले जैसा ही रखा जाए।
....
आठ किलोमीटर दूर कैसे आएंगे लोग शिकायत लेकर
वहीं, वार्ड नंबर 20 की पूर्व पार्षद पूनम किलोई के पति सूरजमल किलोई ने कहा कि उनके वार्ड को पूरी तरह से बदल दिया है। ज्यादातर क्षेत्र नए वार्ड 21 में शामिल किया गया है। 21 वार्ड की पूर्व की सीमा पर पहरावर गांव है, जबकि पश्चिम दिशा की सीमा पर आंबेडकर कॉलोनी है, जिसके बीच की दूरी 8 किलोमीटर है। लोग कैसे इतनी दूर अपनी शिकायतें लेकर पार्षद के पास पहुंचेंगे। वहीं, वार्ड नंबर 9 के पूर्व पार्षद जयभगवान ठेकेदार ने कहा कि उनके वार्ड में सुखपुरा चौक से लेकर बोहर तक का क्षेत्र शामिल है जबकि नजदीक लगते एरिया सेक्टर 4 व इंद्रप्रस्थ कॉलोनी को निकाल दिया गया। दोनों को वापस वार्ड 9 में शामिल किया जाए। वहीं, वार्ड 11 से पूर्व पार्षद कदम सिंह ने कहा कि उनके वार्ड में दोबारा से सेक्टर 14 को शामिल किया जाए।

....
दो दिन में 31 आपत्तियों को लेकर सुनवाई की गई। पूरी रिपोर्ट बनाकर डीसी अजय कुमार के पास भेजी जाएगी। डीसी आगे मुख्यालय रिपोर्ट बनाकर भेजेंगे। मुख्यालय से वार्डबंदी फाइनल की जाएगी।
आशीष वशिष्ठ, एसडीएम, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed