फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Leave the house on March 28 and 29 only if it is very important

बेहद जरूरी हो तभी 28 व 29 मार्च को घर से निकलें

Fri, 25 Mar 2022 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Leave the house on March 28 and 29 only if it is very important
रोडवेज वर्कशाप के गेट पर मीटिंग को संबोधित करते आर. लक्ष्मैया । अमर उजाला
रोहतक। दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल 28 व 29 मार्च को प्रस्तावित है। इस दौरान रोडवेज का चक्का जाम रहेगा। निगम कर्मी पूरी तरह से सफाई कार्य ठप रखेंगे। उधर, बैंक कर्मचारियों की कु छ यूनियनें भी 28 और 29 मार्च को हड़ताल पर रहेंगी। ऐसे में बेहद जरूरी काम होने पर ही घर से निकलें। वहीं, बैंकों से संबंधित काम भी शुक्रवार को ही निपटा लें। क्योंकि 26 और 27 को शनिवार व रविवार की छुट्टी रहेगी। उसके बाद हड़ताल।
विज्ञापन

वीरवार को साझा मोर्चा की राज्य कमेटी के वरिष्ठ सदस्य दलबीर किरमारा, सरबत पूनिया, बिरेन्द्र सिंगरोहा, जोगेन्द्र बल्हारा, ओमप्रकाश, रमेश श्योकंद और एआईआरटीडब्ल्यूएफ के राष्ट्रीय उप महासचिव आर. लक्ष्मैया ने वर्कशॉप के गेट पर बैठक की। साझा मोर्चे के नेताओं ने हर हाल में 28 व 29 मार्च की राष्ट्रव्यापी हड़ताल सफल बनाने की रोडवेज कर्मियों से अपील की। आरोप लगाया कि सरकार रोडवेज का निजीकरण कर रही है। जिस पर डिपो कर्मियों ने मोर्चे की टीम को विश्वास दिलाया कि 28 व 29 मार्च को डिपो का पूरी तरह से चक्काजाम रहेगा। 27 मार्च की रात को सभी कर्मी वर्कशॉप के गेट पर डेरा डाल देेंगे ताकि कोई बस नहीं निकल सके। बैठक की अध्यक्षता यूनियनों के डिपो प्रधान सुमेश कुंडू, हिम्मत राणा, जोगेन्द्र ढुल, सुरेश नेहरा, जोगेन्द्र फौजी, राजेश मायना, जयवीर हुड्डा, जगदीप लाठर, नरेश नांदल ने की। संचालन जयकुंवार दहिया ने किया।
विज्ञापन

वहीं, नगर निगम परिसर में नगरपालिका कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने सभा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मानी गई मांगों को पूरा नहीं करके उकसाने का काम कर रही है। दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल में निकाय कर्मी पूर्ण रूप से शामिल होंगे। साथ ही सफाई कर्मचारी पूरी तरह से सफाई कार्य से विरत रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम कर्मियों ने प्रदर्शन कर उपायुक्त कार्यालय पर सौंपा ज्ञापन
वहीं नगरपालिका कर्मचारी संघ ने वीरवार को नगर निगम से उपायुक्त कार्यालय तक प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि हर बार कर्मियों को मांगें पूरी करने का वादा करके छला जा रहा है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जिला प्रधान अनिल कांगड़ा व निगम इकाई प्रधान संजय बिड़लान की अध्यक्षता में एकजुट कर्मियों ने जुलूस निकाला। इससे पूर्व निगम परिसर में राज्य प्रधान ने कहा कि निकाय कर्मचारी शुक्रवार को आंदोलन के तीसरे चरण में करनाल व अंबाला कमिश्नरी के सभी उपायुक्त कार्यालयों पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल में निकाय व अग्निशमन विभाग के सभी नियमित, अनियमित, अनुबंधित व ठेका के 40 हजार से ज्यादा कर्मी भाग लेंगे। आरोप लगाया कि प्रदेश के मंत्री मानी गई मांगों को लागू नहीं करके आंदोलन के लिए उकसाने का प्रयास कर रहे हैं। इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान कर्मवीर सिवाच, वरिष्ठ उप प्रधान शिवकुमार, जोगेन्दर दलाल, मुननु चावरिया, सुशील चावरिया, सोनू हरजाई, रवि चड्डा, अंकित आदिवाल, योगेश बिड़लान, वीरेंदर गुज्जर, सुभाष चौटाला, बिट्टू शर्मा, संजय रोहिल्ला, कौशल, दर्शना, अनित, अंजना, समाकोर आदि उपस्थित रहे। संचालन निगम इकाई के वरिष्ठ उप प्रधान कमल राणा व सचिव सरवन बोहत ने किया।
26-27 की छुट्टी, 28-29 की हड़ताल, आज ही निपटा लें बैंकों का काम
अपनी कई मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों की कु छ यूनियन द्वारा 28 और 29 मार्च को हड़ताल प्रस्तावित की गई है। 26 और 27 मार्च को शनिवार और रविवार का अवकाश है ऐसे में यदि हड़ताल वापस नहीं होती को लोगों के बैंक संबंधी कार्य अटक सकते हैं, इसलिए बेहतर होगा कि लोग अपने जरूरी कार्य आज ही निपटा लें।
बैंक कर्मचारी और अधिकारियों की यूनियनें लंबे समय से निजीकरण, बैंकों में आउटर्सोसिंग कर्मियों से काम लेने का विरोध कर रही हैं। बैंकों में पांच दिन कार्यदिवस सहित उनकी कई मांगें हैं। इन मांगों को लेकर ही कुछ यूनियन ने 28 और 29 मार्च को बैंकों में हड़ताल प्रस्तावित की है। उधर, 26 मार्च को माह के चौथे शनिवार का अवकाश है जबकि 27 मार्च को रविवार है। ऐसे में दो दिन की छुट्टी से बैंक बंद रहेंगे जबकि दो दिन हड़ताल होने से बैंकों में कामकाज प्रभावित हो सकता है इसलिए लोगों को अपने काम कराने में दिक्कतें आ सकती हैं। लोेगों के लिए बेहतर होगा कि यदि उनका बैंक संबंधी कोई जरूरी काम है तो वे शुक्रवार (आज ) ही उसे निपटा लें ताकि बाद में परेशानी न हो। हालांकि बैंक अधिकारियों का कहना है कि हड़ताल से बैंक में काम प्रभावित नहीं होगा।

जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक अरुण कुमार ने बताया कि अभी तक 11 में से केवल तीन यूनियनों के ही हड़ताल में शामिल होने की जानकारी है। इसलिए इन यूनियन से जुडे़ कुछ कर्मी यदि हड़ताल पर भी रहते हैं तो भी कार्य प्रभावित नहीं होगा । संभव है कि हड़ताल वापस भी हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed