फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Leakage from rat hole, Bhaloth canal broken

Rohtak News: चूहे के बिल से रिसाव, भालौठ नहर टूटी

Sat, 13 Jul 2024 07:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 07:08 AM IST
विज्ञापन
Leakage from rat hole, Bhaloth canal broken
गांव नाैनंद के पास भालौठ नहर टूटने के बाद बहता पानी । स्रोत: वीडियोग्रैब
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। भालौठ में बीएसबी (भालौठ सब ब्रांच) नहर टूटने से 20 एकड़ फसल में पानी फैल गया। किसानों ने हाल ही में धान की रोपाई की थी, लेकिन फसल को कोई नुकसान नहीं हुआ है। विभाग ने रिसाव का कारण चूहे के बनाए गहरे बिल से रिसाव होने की आशंका जताई है।
शुक्रवार को बीएसबी से रिसाव की सूचना सिंचाई विभाग को मिली। अधिकारी और कर्मचारी भालौठ पहुंचे। करीब एक इंच मोटे बिल से नहर का पानी बह रहा था। अधिकारियों के पहुंचने के करीब 15 मिनट बाद ही नहर का एक हिस्सा टूट गया। इससे 20 एकड़ में लगी धान की फसल में पानी पहुंच गया। इसे रोकने के लिए तुरंत बुलडोजर से मिट्टी डाली गई, साथ ही नौनंद से मिट्टी मंगाकर देर शाम क्षतिग्रस्त नहर की मरम्मत कर दी गई।
विज्ञापन

विभाग ने दावा किया है कि इस घटना से किसानों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। अब उन्हें ट्यूबवेल से पानी देने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि इस रिसाव से धान की फसल को पर्याप्त मात्रा में पानी मिल गया है।

गांव नाैनंद के पास भालौठ नहर टूटने के बाद बहता पानी । स्रोत: वीडियोग्रैब

गांव नाैनंद के पास भालौठ नहर टूटने के बाद बहता पानी । स्रोत: वीडियोग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed