{"_id":"608717d18ebc3ebd016d556a","slug":"last-rites-of-corona-infected-bodies-will-be-performed-at-vaishya-sansthan-shiv-mandir-and-jind-road-shiv-shankar-crematorium-rohtak-news-rtk6061443131","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैश्य संस्थान शिव मंदिर व जींद रोड शिव शंकर श्मशान में कोरोना संक्रमित शवों का होगा अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैश्य संस्थान शिव मंदिर व जींद रोड शिव शंकर श्मशान में कोरोना संक्रमित शवों का होगा अंतिम संस्कार
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण कहर बरपाने लगा है। पिछले कुछ दिनों से महामारी लगातार 20 से ज्यादा जिंदगियां निगल रही है। इस कारण श्मशान में शवों के अंतिम संस्कार के लिए कुंड कम पड़ने लगे हैं। सोमवार को प्रशासन ने वैश्य संस्थान के पीछे शिव मंदिर व जींद रोड स्थित शिव शंकर श्मशान में नॉन-कोविड शवों के दाह संस्कार पर प्रतिबंधित लगा दिया है। अब यहां केवल कोरोना संक्रमित शवों का ही अंतिम संस्कार होगा। जिले में कोरोना से मरने वालों का सिलसिला थम नहीं रहा है। हर दिन श्मशान में कोरोना संक्रमित शवों की संख्या बढ़ रही है। शुरू में चार शवों के लिए कुंड की व्यवस्था करने वाले प्रशासन के लिए पिछले तीन-चार दिनों में आ रहे 20 से ज्यादा शवों के लिए कुंड की व्यवस्था करना मुश्किल हो गया है। सोमवार को 34 शव पहुंचने से उनके दाह संस्कार की समस्या और बढ़ गई। ऐसे में प्रशासन ने व्यवस्था बनाते हुए शिव मंदिर के आठ के बजाय सभी 16 कुंड व शिव शंकर श्मशान में 18 कुंड कोरोना संक्रमित शवों के अंतिम संस्कार के लिए तय कर दिए। ऐसे में अब शवों के दाह संस्कार के लिए 34 कुंड हो गए हैं। इससे शवों के दाह संस्कार में दिक्कत नहीं होगी। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार की ओर से जारी पत्र में इन दोनों श्मशान को नॉन-कोविड शवों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। अब यहां केवल कोरोना संक्रमित शवों का ही अंतिम संस्कार होगा।
ऑक्सीजन की आपूर्ति औषधि नियंत्रक करेंगे सुनिश्चित, 7404013222 पर करें संपर्क
प्रदेश सरकार ने कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए ऑक्सीजन की मांग को देखते हुए सभी जिलों में ऑक्सीजन की पर्याप्त आपूर्ति व उचित वितरण सुनिश्चित करना तय किया है। इसके लिए जिला स्तर पर कोरोना नोडल अधिकारियों या जिला ड्रग कंट्रोलर अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। जिले में यह जिम्मेदारी औषधि नियंत्रक मनदीप मान को सौंपी गई है। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि ऑक्सीजन के वितरण में असमानता, इसकी अनुपलब्धता या आपूर्ति के संबंध में कोई अन्य समस्या के समाधान के लिए यह व्यवस्था की गई है। जिले में कहीं भी किसी तरह की शिकायत होने पर औषधि नियंत्रक अधिकारी को उनके संपर्क नंबर 7404013222 पर संपर्क किया जा सकता है।