फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Land seen in Garhi Bohar, Sunaria and Sunaria Kalan to build a reservoir

जलाशय बनाने के लिए गढ़ी बोहर, सुनारिया व सुनारिया कलां में देखी जमीन

Wed, 09 Mar 2022 01:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 01:43 AM IST
विज्ञापन
Land seen in Garhi Bohar, Sunaria and Sunaria Kalan to build a reservoir
रोहतक। पानी की भंडारण क्षमता बढ़ाने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग अब अमरुत योजना के तहत बड़ा जलाशय बनाएगा। इसके लिए मंगलवार को जनस्वास्थ्य विभाग की टीम ने नगर निगम के पटवारी के साथ तीन स्थानों पर जमीन का निरीक्षण किया। बुधवार को अधीक्षण अभियंता के साथ टीम मंथन करके चिह्नित स्थान पर अंतिम फैसला करेगी।
विज्ञापन

शहर की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था बीएसबी (भालौठ सब ब्रांच) और जेएलएन (जवाहर लाल नेहरू) नहरों में रोस्टर से आने वाले पानी पर आधारित है। इसकी वजह से शहरवासियों को पेयजल समस्या से जूझना पड़ता है। इस समस्या का निदान करने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग अमरुत योजना के तहत भंडारण क्षमता बढ़ाएगा। इसके तहत मानसरोवर पार्क स्थित जलघर-एक में 8.80 करोड़ लीटर क्षमता का जलाशय बनाने का फैसला किया गया है। एक और अतिरिक्त जलाशय बनाने के लिए विभागीय अधिकारियों ने नगर निगम से जमीन की मांग की है। इसके तहत मंगलवार को जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ अनिल रोहिल्ला, जूनियर इंजीनियर अमित रोहिल्ला और जूनियर इंजीनियर देवेंद्र ने मेयर मनमोहन गोयल के साथ बैठक की। इसके बाद निगम के भू विभाग के पटवारी ने जनस्वास्थ्य विभाग की टीम को जलाशय बनाने के लिए गढ़ी बोहर में 24 एकड़, सुनारिया जेल के पीछे 27 एकड़ और सुनारिया कलां में 27 एकड़ जमीन दिखाई। इंजीनियरों की टीम ने जमीन का नक्शा बनाकर अपनी प्लानिंग के हिसाब से देखा।
विज्ञापन

एसडीओ अनिल रोहिल्ला ने बताया कि नगर निगम के पटवारी ने तीन स्थानों पर जमीन दिखाई है। बुधवार को अधीक्षण अभियंता के साथ बैठक करके अंतिम फैसला किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed