फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Lalnath Hindu College stood first in volleyball and second in tug of war

Rohtak News: लालनाथ हिंदू महाविद्यालय वॉलीबाॅल में प्रथम तो रस्साकशी में द्वितीय रहा

Tue, 05 Nov 2024 11:17 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Lalnath Hindu College stood first in volleyball and second in tug of war
रोहतक। श्री लालनाथ हिंदू महाविद्यालय की एनसीसी यूनिट ने हाल ही में फर्स्ट हरियाणा बटालियन एनसीसी रोहतक की ओर से आयोजित 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में शानदार प्रदर्शन किया है। शिविर महम में आयोजित किया गया था। इसमें महाविद्यालय के कैडेट्स ने लेफ्टिनेंट राजेश गहलावत के नेतृत्व में भाग लिया। शिविर के दौरान कैडेट्स को परेड, हथियार प्रशिक्षण, फायरिंग, मैप रीडिंग, खेलकूद, फर्स्ट एड और नेतृत्व के गुणों के बारे में प्रशिक्षित किया।
विज्ञापन

फर्स्ट हरियाणा बटालियन एनसीसी रोहतक के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एस के बधवार और प्रशासनिक अधिकारी कर्नल मनवीर सिंह धनखड़ के मार्गदर्शन में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। ड्रिल प्रतियोगिता में सीनियर अंडर ऑफिसर प्रिंस, कैडेट वीरेंद्र, अंडर ऑफिसर स्वाति और सरगम ने बेस्ट क्रेडिट का अवाॅर्ड प्राप्त किया। वॉलीबाॅल प्रतियोगिता में महाविद्यालय की टीम ने प्रथम स्थान, रस्साकशी में द्वितीय स्थान, स्टेज एंकरिंग में एसजीटी रुद्राक्षी ने प्रथम स्थान और सांस्कृतिक कार्यक्रम में बेस्ट क्रेडिट का स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉक्टर अनिल कुमार तनेजा ने कैडेट्स को बधाई दी। इस अवसर पर डॉ. हरदीप सिंह, डी आई मोहित सिंह और अंडर ऑफिसर सौरव का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed