{"_id":"600f204f8ebc3e089e4d2f4d","slug":"lady-sucide-in-kahnor-village-rohtakcity-news-rtk5925531148","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर निगलने के बाद महिला ने लगाया फंदा, ढाई साल के बेटे की भी जहर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहर निगलने के बाद महिला ने लगाया फंदा, ढाई साल के बेटे की भी जहर से मौत
विज्ञापन
मृतक रश्मि व हिमांक की फाइल फोटो।
- फोटो : RohtakCity
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। कलानौर के गांव काहनौर में महिला ने पहले जहर निगल लिया और फिर फंदा लगा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। वहीं ढाई साल के बच्चे की भी जहर निगलने से मौत हो गई। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ससुराल पक्ष के 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सोमवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए।
कलानौर थाना पुलिस को दी शिकायत में कहानौर गांव निवासी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि उसकी छोटी बेटी रश्मि (25) की शादी नवंबर 2016 में चरखी दादरी के रासीवास गांव के रहने वाले जोगेंद्र के साथ हुई थी। ससुराल पक्ष पर आरोप है कि शादी के बाद से वे मृतका पर दहेज के लिए दबाव बनाते थे। इसके चलते उनकी बेटी तनाव में रहती थी। साल 2018 में इन दोनों का एक बेटा हुआ था। लेकिन अक्तूबर 2020 तक जब मायके वाले दहेज की मांग पूरी नहीं कर सके तो उन्होंने रश्मि और उसके ढाई साल के बेटे हिमांक को घर से निकाल दिया था। इसके बाद वो मायके आकर रहने लगी।
ससुरालियों से परेशान मायके में रह रही युवती तनाव में थी। कई माह बीत जाने के बाद भी उसके ससुराल वाले उसे लेने नहीं आए। इसके बाद उसने पहले जहर निगल लिया और फिर फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली। मायका पक्ष ने बताया कि रश्मि कमरे में अपने बेटे के साथ थी और कुछ घंटे बीत जाने के बाद भी जब दरवाजा खोलना चाह तो कोई आवाज नहीं आई। उसके बाद दरवाजे को तोड़ दिया गया, तब रश्मि फंदे से लटकी हुई थी और उसके मुंह से जहरीले पदार्थ की बदबू भी आ रही थी। उसके बेटे हिमांक ने भी जहर निगल लिया था। परिजनों का कहना है कि बच्चे ने शायद जहर को चूरण समझ कर खा लिया। दोनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें पीजीआईएमएस में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मां और बेटे को मृत घोषित कर दिया।