फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Lado Laxmi Yojana is a commendable step of CM Saini: Omprakash Yadav

लाडो लक्ष्मी योजना सीएम सैनी का सराहनीय कदम : ओमप्रकाश यादव

Sat, 30 Aug 2025 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 30 Aug 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Lado Laxmi Yojana is a commendable step of CM Saini: Omprakash Yadav
नारनौल। पूर्व मंत्री और नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव ने कहा कि हरियाणा सरकार की लाडो लक्ष्मी योजना से गरीब और जरूरतमंद महिलाओं के जीवन में खुशहाली आएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का यह कदम सराहनीय है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह योजना 25 सितंबर को पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर शुरू होगी। इसके तहत हरियाणा की 23 वर्ष या उससे अधिक उम्र की पात्र महिलाओं को हर महीने 2100 की आर्थिक मदद मिलेगी। इस योजना का लाभ विवाहित और अविवाहित दोनों ही महिलाएं उठा सकती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले चरण में, उन परिवारों को शामिल किया गया है जिनकी वार्षिक आय एक लाख से कम है। आने वाले समय में सरकार धीरे-धीरे अन्य आय वर्ग के लोगों को भी इस योजना में शामिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना का लाभ लेने के लिए, अविवाहित महिला या विवाहित महिला के पति का हरियाणा में पिछले 15 सालों से मूल निवासी होना जरूरी है। इस योजना की खास बात यह है कि परिवार में महिलाओं की संख्या पर कोई रोक नहीं है। अगर किसी परिवार में तीन महिलाएं पात्र हैं, तो तीनों को इसका लाभ मिलेगा।
ओमप्रकाश यादव ने बताया कि इस योजना से जुड़ने वाली महिलाओं को भविष्य में भी कई फायदे मिलेंगे। जो अविवाहित लाभार्थी 45 साल की हो जाएंगी, वे खुद ही विधवा और निराश्रित महिला वित्तीय सहायता योजना के लिए पात्र हो जाएंगी। इसी तरह 60 साल की होने पर वे अपने आप वृद्धावस्था सम्मान भत्ता पेंशन योजना के लिए पात्र हो जाएंगी।


पहले चरण में लगभग 19 से 20 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलने की उम्मीद है। सरकार जल्द ही इस योजना का नोटिफिकेशन जारी करेगी और एक एप भी लांच करेगी, जिससे पात्र महिलाएं घर बैठे ही आवेदन कर सकेंगी। सभी पात्र महिलाओं की सूची ग्राम पंचायतों और वार्डों में भी लगाई जाएगी ताकि कोई भी उस पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed