{"_id":"6655209d5b27f297ab0b91b4","slug":"laborer-committed-suicide-by-hanging-himself-under-suspicious-circumstances-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-110622-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर ने फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर ने फंदा लगाकर जान दी
Tue, 28 May 2024 05:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 28 May 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। खुंगाई गांव के ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पहुंचकर जांच की। पुलिस ने इत्फाकिया कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
मूल रूप से बिहार निवासी 60 वर्षीय मुंगेश्वर मांझी दस साल से खुंगाई गांव के आरबीएफ ईंट भट्ठे पर काम करता था। वह अपनी पत्नी व बेटे के साथ भट्ठे पर बने कमरे में रहता था। उसने सोमवार सुबह कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इसका पता परिजनों को लगा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतारा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के सिविल अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्फाकिया कार्रवाई कर परिजनों को सौंप दिया गया। एएसआई नरेंद्र कुमार ने बताया कि खुंगाई गांव के ईंट भट्ठे पर प्रवासी मजदूर के फांसी लगाए जाने की सूचना मिली थी। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।