फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   labor shortage, paddy harvesting stopped

मजदूरों की किल्लत, धान की कटाई रुकी

Mon, 01 Nov 2021 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
labor shortage, paddy harvesting stopped
धान की कटाई में जुटे किसान। अमर उजाला
इस बार फसलों पर पहले मौसम की मार पड़ी और अब कटाई पर भी संकट आ गया है। मजदूरों की किल्लत के चलते धान की कटाई नहीं हो पा रही है। कटाई लेट होने से रबी सीजन की फसलों की बिजाई भी लेट होगी, जिससे उत्पादन कम होने की आशंका है। वहीं, जिले में धान का रकबा करीब 61 हजार हेक्टेयर है। इस साल सामान्य से बहुत ज्यादा बारिश हुई है। इसके कारण जिले के ज्यादातर खेतों में अभी भी पानी भरा है। कृषि विभाग के अनुसार लगभग 95 प्रतिशत फसल ऐसी है जो खेतों में बिछी पड़ी है। ऐसी फसल की कटाई मजदूरों के बिना संभव नहीं है। लेकिन मजदूर हैं ही नहीं। बिहार में फिलहाल पंचायत चुनाव हो रहे हैं, जिस कारण ज्यादातर मजदूर घर जा चुके हैं। अभी इक्का-दुक्का मजदूर ही वापस लौटे हैं। इसके चलते धान की कटाई नहीं हो पा रही है। अभी तक सिर्फ 15 से 20 प्रतिशत धान की कटाई ही हो पाई है। कुछ किसानों ने जलभराव वाले खेत में चलने वाली छोटी कंबाइन का प्रयोग किया। लेकिन जहां फसल बिछ गई है, वहां मजदूरों द्वारा ही कटाई हो सकती है। मजदूरों की किल्लत के चलते धान की कटाई पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार धान की कटाई लेट होने से इस सीजन पर तो बुरा असर पड़ेगा ही, अगला सीजन भी प्रभावित होगा। अगर गेहूं की बिजाई लेट हुई तो उत्पादन घट जाएगा। गेहूं की अगेती फसलों के लिए बिजाई का आदर्श समय निकलना तय है। ऐसे में प्रतिदिन के हिसाब से उत्पादन पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed