{"_id":"60a411c18ebc3e96fc0d8484","slug":"kovid-day-care-center-to-open-in-jr-kisan-homeopathy-medical-college-rohtak-news-rtk609059831","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेआर किसान होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज में खुलेगा कोविड डे-केयर सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेआर किसान होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज में खुलेगा कोविड डे-केयर सेंटर
विज्ञापन
जिला प्रशासन जेआर किसान होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में तीसरा कोविड डे-केयर सेंटर स्थापित करेगा। इससे पहले ऐसे दो केंद्र शुरू किए जा चुके हैं। एडीसी महेंद्र पाल ने जेआर किसान कॉलेज का दौरा कर वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने पहले डीपीएस में स्थापित किए गए कोविड डे-केयर सेंटर का भी निरीक्षण किया।
एडीसी महेंद्र पाल ने कहा कि जिले में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण पाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। कोविड अस्पतालों के अलावा दो डे-केयर सेंटर स्थापित किए गए हैं, जहां सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। अब प्रशासन जेआर किसान होम्योपैथी कॉलेज में भी केंद्र शुरू करने जा रहा है। वहां भी सारी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। इस कॉलेज में 55 बेड की क्षमता है। इन केंद्रों में दिन के समय कोरोना संक्रमितों का आवश्यकतानुसार इलाज किया जाएगा। जेआर किसान के बाद उन्होंने जींद रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में स्थापित किए गए 80 बेड क्षमता के डे-केयर सेंटर का भी निरीक्षण किया। इस सेंटर में ईसीजी, तापमान चेक करने का इंतजाम है, ऑक्सीजन के लिए भी 16 प्वाइंट उपलब्ध हैं। उन्होंने संस्थान के प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि प्रशासन इस सेंटर में जरूरत के मुताबिक डॉक्टर व स्टाफ उपलब्ध करवाएगा। एडीसी महेंद्र पाल ने बताया कि प्रशासन ने शीला बाईपास माइक्रोन टेबल टेनिस अकादमी में 20 बेड का कोविड डे-केयर सेंटर स्थापित किया गया है। यहां भी कम गंभीर कोरोना मरीजों का इलाज किया जाएगा। इस अवसर पर जेआर किसान कॉलेज के निदेशक डॉ. अमरेंद्र नांदल, डीपीएस स्कूल के प्रिंसिपल पीके भाटिया, एएमओ डॉ. जितेंद्र वत्स भी मौजूद थे।