{"_id":"608b1b138ebc3ebcc434ec49","slug":"kovid-care-center-to-be-built-in-mdu-rohtak-news-rtk6065619190","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीयू में बनेगा कोविड केयर सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीयू में बनेगा कोविड केयर सेंटर
विज्ञापन
एमडीयू परिसर में विवि समुदाय के कोरोना संक्रमित रोगियों की देखभाल व उपचार के लिए कोविड केयर सेंटर स्थापित होगा। अंतरराष्ट्रीय छात्रावास में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवायुक्त केयर सेंटर की स्थापना की जाएगी। विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य केंद्र में कोविड नियंत्रण कक्ष बनाया जाएगा।
कुलसचिव प्रो. गुलशन लाल तनेजा ने बताया कि कुलपति प्रो. राजबीर सिंह के दिशा-निर्देश पर विवि परिसर में कोविड केयर सेंटर स्थापित किया जा रहा है। किसी विवि कर्मी या विद्यार्थी के कोविड पॉजिटिव होने पर नियंत्रण कक्ष में सूचना दी जा सकेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कर्मियों को सहायता मुहैया कराने के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) व यूथ रेडक्रॉस (वाईआरसी) की ओर से सोशल असिस्टेंस टीम गठित करने का निर्णय लिया है। साथ ही जागरूकता व मार्गदर्शन टीम के गठन करने का निर्णय भी लिया गया है। यह टीम कोविड-19 के बारे में जागरूकता लाने का कार्य करेगी। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने सभी विभागाध्यक्ष/निदेशक से अपील की है कि कोरोना महामारी के दौरान विद्यार्थियों व कर्मियों के स्वास्थ्य के बारे में उनसे नियमित फीडबैक लें। कोविड-19 गाइडलाइंस की अनुपालना करने का आग्रह करें व सकारात्मक सोच के साथ आपदा का प्रबंधन करें। उन्होंने कहा कि मनोविज्ञान विभाग के तत्वावधान में मनोवैज्ञानिक परामर्श कार्य भी प्रारंभ किया जा रहा है।
कुलपति के निर्देश पर हेल्थ एंड वेलनेस इश्यूज को लेकर गठित कमेटी ने 24 अप्रैल को बैठक का आयोजन कर कोविड केयर सेंटर खोलने समेत अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लिए थे। इस कमेटी में डीन, फैकल्टी ऑफ सोशल साइंसेज प्रो. नवरत्न शर्मा, डीन, स्टूडेंट्स वेलफेयर्स प्रो. राजकुमार, कुलसचिव प्रो. गुलशन लाल तनेजा, वित्त अधिकारी मुकेश भट्ट, एक्सईएन जेएस दहिया, इंटरनेशनल हॉस्टल वार्डन डॉ. संजीव, मेडिकल ऑफिसर डॉ. राजीव शर्मा शामिल रहे।