फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Kiloi Case DSP denied of FIR regarding obstruction in government work in rohtak haryana

किलोई प्रकरण: सरकारी काम में बाधा को लेकर एफआईआर की चर्चा, डीएसपी ने किया इनकार

Mon, 08 Nov 2021 12:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 08 Nov 2021 12:04 AM IST
सार

चर्चा थी कि पुलिस ने सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने व दूसरी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, जबकि डीएसपी मुख्यालय ने इसकी पुष्टि नहीं की।

विज्ञापन
Kiloi Case DSP denied of FIR regarding obstruction in government work in rohtak haryana
मनीष ग्रोवर और भाजपा सांसद अरविंद शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो दिन पहले हरियाणा के रोहतक में किलोई स्थित शिव मंदिर में भाजपा नेताओं को रोकने के मामले में एफआईआर को लेकर रविवार को चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। चर्चा थी कि पुलिस ने सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने व दूसरी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, जबकि डीएसपी मुख्यालय ने इसकी पुष्टि नहीं की।

विज्ञापन


इससे पहले दोपहर को एसपी उदय सिंह मीणा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि किलोई प्रकरण की जांच पड़ताल कर रहे हैं। एफआईआर के संबंध में कुछ नहीं कहा जा सकता। आगे इस तरह के हालात न हो, इसके लिए विशेष कदम उठा रहे हैं। 
विज्ञापन


गांवों में सरपंचों से भी पुलिस संपर्क करेगी, ताकि दोबारा इस तरह की स्थिति न हो। बात दें कि पांच नवंबर को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर सहित दर्जनों नेता व कार्यकर्ता किलोई मंदिर पहुंचे थे, जहां केदारनाथ धाम से पीएम मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जा रहा था। मंदिर के बाहर सैकड़ों लोग एकत्रित हो गए और देर शाम तक भाजपा नेताओं को निकलने नहीं दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शर्त रखी कि जब तक पूर्व मंत्री ग्रोवर माफी नहीं मांगेंगे, तब तक मंदिर से बाहर नहीं जाने दिया जाएगा। पूर्व मंत्री ने हाथ जोड़े। इसके बाद मामला शांत हुआ। हालांकि पूर्व मंत्री ने मीडिया के सामने कहा कि उन्होंने कोई माफी नहीं मांगी। केवल हाथ जोड़कर राम-राम की थी।

सांसद के खिलाफ शिकायत मिली तो करेंगे जांच
रविवार को पत्रकारवार्ता में एसपी उदय सिंह मीणा ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि, अभी तक सांसद के खिलाफ कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर शिकायत आती है तो जांच करेंगे। 

किलोई प्रकरण में पुलिस ने किसी तरह की एफआईआर दर्ज नहीं की है।
- सज्जन सिंह, डीएसपी, मुख्यालय

इसलिए भड़का मामला

शुक्रवार को किलोई गांव के प्राचीन मंदिर में किसानों एवं ग्रामीणों ने भाजपा नेताओं को बंधक बना लिया था। इसके विरोध में शनिवार को भाजपा नेताओं ने रोहतक शहर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का पुतला फूंका और बंधक बनाने के प्रकरण के पीछे कांग्रेस व हुड्डा का हाथ बताया।


इसी दौरान रोहतक लोकसभा सांसद अरविंद शर्मा ने दीपेंद्र हुड्डा व कांग्रेस को चेतावनी देते हुए कहा था कि कान खोल कर सुन लो, मनीष ग्रोवर की तरफ कोई आंख उठेगी तो आंख निकाल लेंगे, हाथ उठेगा तो हाथ काट देंगे। इसके बाद से मामला सुर्खियों में है। बाद में सांसद अरविंद शर्मा ने अपने बयान को लेकर सफाई भी दी और कहा कि मैंने किसी का नाम नहीं लिया है लेकिन असामाजिक तत्वों को चेताया है कि यह सब नहीं चलेगा।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed