फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Kiloi, a hub of sports: A village that has produced 40 international players in half a century

खेलों का गढ़ किलोई : आधी सदी में 40 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी देने वाला गांव

Thu, 30 Apr 2026 11:20 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Kiloi, a hub of sports: A village that has produced 40 international players in half a century
10-रोहताश हुड्डा, सह सचिव, स्पोर्ट्स प्रमोशन क्लब किलोई।
रोहित राठौर
विज्ञापन

रोहतक। 50 साल, 400 राष्ट्रीय पदक और 40 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी- यह पहचान है रोहतक के किलोई गांव की। प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ. रामधन के इस पैतृक गांव को आज देश ‘बास्केटबॉल हब’ के नाम से जानता है जहां हर घर से भावी पदकवीर निकल रहा है।
बास्केटबॉल के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं स्पोर्ट्स क्लब किलोई के प्रधान रविंद्र उर्फ टिन्नू बताते हैं कि 1940 के दशक में गांव में बास्केटबॉल की शुरुआत मानी जाती है। गांव के राजकीय स्कूल में पीटीआई जगदेव सिंह आए थे जिन्होंने खेल को नई दिशा दी।
विज्ञापन

रविंद्र ने बताया कि 1966 तक हमारे दादा ने भी बास्केटबॉल खेल में अपना नाम चमकाया है। गांव में बास्केटबॉल के बेहतर परिणामों से 1987 में क्लब की शुरुआत की गई। यहां हर दो साल में पदाधिकारियों का चयन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे में सेवाएं दे रहे एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सतविंद्र ने बताया कि डॉ. रामधन के नाम से लगातार हर साल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट आयोजित हो रही है। गांव में बास्केटबॉल के अलावा कुश्ती, कबड्डी, नेटबॉल व कॉर्क बॉल में खेलने वाले गांव में अधिकतर युवा रेलवे और आर्मी में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
गांव में बास्केबॉल खेलने वाले पहले खिलाड़ी मास्टर हुकुम सिंह हैं। फिलहाल, गांव में कुल पांच नर्सरियां हैं। इनमें से दो सरकारी व तीन प्राइवेट हैं। इनमें बॉस्केटबॉल की 2, कबड्डी की 2 व एक नेटबॉल की नर्सरी है। संवाद
---
फोटो : 04
गांव में हर वर्ग के करीब 400 खिलाड़ी निरंतर अभ्यास कर रहे हैं। गांव के बास्केटबॉल स्टेडियम में अभ्यास करने वाले अनेक खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमाया है। -नवीन कुमार, कोच बास्केटबॉल।
--
फोटो : 05
1987 में स्पोर्ट्स क्लब बना था। अब 700 से अधिक खिलाड़ी नौकरी पर हैं। खेल के माध्यम से ही मैं 30 साल दिल्ली पुलिस व 18 साल पुलिस में कोच रहा हूं। अब भी गांव में कोच हूं। -रणबीर हुड्डा, कबड्डी कोच एवं खिलाड़ी।
---
फोटो : 06
हमारे स्टेडियम के आर्यन व सागर इंटरनेशनल खेल के लिए सर्बिया में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। कोई भी ऐसा विभाग नहीं जहां किलोई गांव के खिलाड़ियों को नौकरी न मिली हो। -अमित हुड्डा कुमार, कोच बास्केटबॉल
--
फोटो : 07
मेरे पिता और चाचा भी बास्केटबाॅल प्लेयर रहे हैं। उन्हीं के सपनों को पूरा करते हुए इंटरनेशनल तक जाऊंगा। पिछले वर्ष नेशनल तक गया था लेकिन चोट के कारण आगे नहीं जा पाया। -मयंक हुड्डा, विद्यार्थी एसडी पब्लिक स्कूल किलोई।
--
फोटो : 08
मैं सर्बिया में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए खेलने जाउंगा। मैंने अभी तक तीन नेशनल के मेडल प्राप्त कर लिए हैं। मेरे से पहले अनेक खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमाया है। -सागर, विद्यार्थी, एसडी पब्लिक स्कूल किलोई।
---
फोटो : 09
मैंने वर्ष 2025 में नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में टीम के साथ गोल्ड मेडल जीता है। राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में भी जिले का प्रतिनिधित्व किया है। -नितिन, कबड्डी, किलोई।
---
फोटो : 10
प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में गांव का बॉस्केटबॉल क्लब मिसाल है। गांव से ही वैज्ञानिक रहे डाॅ. रामधन के नाम पर ही क्लब शुरू किया गया। हर दो साल में ग्रामीण सर्वसम्मति से पदाधिकारी बनते हैं। -रोहताश हुड्डा, सह सचिव, स्पोर्ट्स प्रमोशन क्लब किलोई।
---
फोटो : 12
मैं दो साल से बॉस्केटबॉल का अभ्यास कर रहा हूं। हम अपने साथ में खेलने वाले खिलाड़ियों को उपलब्धि से गर्व होता है। साथ ही, आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। -मयंक, किलोई।
---
फोटो : 13
हमारे स्टेडियम में तीन कोच बच्चों को तैयार कर रहे हैं। शाम को काफी संख्या में गांव में बच्चे यहां खेलने के लिए आते हैं। कोच हर तरह की प्रैक्टिस करवाते हैं। -नितिन, खिलाड़ी।

---
फोटो : 14
गांव के बच्चे खेल में निपुण हो रहे हैं। अनेक बच्चों ने खेलों में गांव व स्कूल का नाम रोशन किया है। इस साल भी खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का परचम लहराएंगे। -रीटा बुद्धिराजा, उप प्राचार्य, एसडी पब्लिक स्कूल किलोई

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article