फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   killing 16 bullets

सर्विस स्टेशन पर युवक की 16 गोलियां मारकर हत्या, हेलमेट लगाकर आया हमलावर कैमरे में कैद

Tue, 26 Nov 2019 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
killing 16 bullets
गांव छतेहरा में सर्विस स्टेशन पर युवक की हत्या के बाद एकत्रित भीड़। - फोटो : Sonipat
कुंडली/सोनीपत। गांव छतेहरा स्थित सर्विस स्टेशन पर कार धुलवाने आए युवक की ताबड़तोड़ 16 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। पल्सर बाइक पर हेलमेट लगाकर आए एक हमलावर ने वारदात को अंजाम दिया। युवक अपने चचेरे भाई की शादी के बाद रिसेप्शन में शामिल होने नरेला आया था। वहां से गांव जाकर छतेहरा सर्विस स्टेशन पर पहुंचा तो हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर हमलावर भाग निकला, लेकिन वह आता हुआ सीसीटीवी में कैद हो गया है। युवक के पिता की भी आठ महीने पहले गांव नाहरा में 10 गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के बाद जांच शुरू कर दी है। युवक की पिता की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी पवन उर्फ तोतला अभी फरार है। जिस पर इस हत्या में शामिल होने का शक है। हत्या दो पिस्टलों से किए जाने की जानकारी पुलिस को मिली है।
विज्ञापन

मूलरूप से गांव नाहरा फिलहाल दिल्ली के वजीराबाद में रहने वाला अनिल (19) रविवार को अपनी मां, भाई व बहन के साथ नरेला अपने चचेरे भाई सोनू की शादी में आया था। वह मुखर्जी नगर दिल्ली में कोचिंग लेता था। सोमवार को उसके भाई की शादी का नरेला में रिसेप्शन था। जिस पर वह दोपहर बाद अपनी कार लेकर गांव नाहरा में अपने बंद घर को देखने के लिए चला गया। वहां से वह दोपहर करीब दो बजे गांव छतेहरा के पास स्थित थ्री-डी सर्विस स्टेशन पर अपनी कार वाशिंग कराने के लिए आया था। वह करीब एक घंटा तक वहां पर रहा। इसी बीच पल्सर बाइक पर सवार एक युवक वहां पर पहुंचा। युवक ने सिर पर हेलमेट लगा रखा था। युवक ने आते ही अनिल पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। उसने अनिल को करीब 16 गोली मारी हैं। पुलिस का कहना है कि हत्या में दो हथियारों का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें एक 9एमएम की पिस्टल और दूसरी कोई देशी पिस्टल हो सकती है। हत्या के बाद हमलावर पल्सर बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। हमलावर युवक के हेलमेट पहने होने के चलते उसका चेहरा दिखाई नहीं दे सका। हालांकि वह सर्विस स्टेशन पर घूमते हुए सीसीटीवी में दिख रहा है। सूचना के बाद डीएसपी हरेंद्र व कुंडली थाना प्रभारी रवींद्र मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

पिता की हत्या के आठ महीने बाद बेटे को मार डाला
अनिल के पिता जगबीर की 9 मार्च को गांव में अड्डे पर ही गोली मारकर हत्या कर दी थी। वह स्कूल बस पर चालक था और उसकी सुबह को अड्डे पर बस में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। मामले में लारेंस बिश्नोई गैंग के राजू बसौदी व अक्षय पलड़ा के साथ ही उनके साथी पवन उर्फ तोतला का नाम आया था। जिसमें जगबीर के भाई राजेश के बयान पर मुकदमा दर्ज हुआ था। मामले में मुख्य आरोपी पवन उर्फ तोतला का जगबीर के परिवार संग प्लॉट को लेकर झगड़ा था। जिसमें हत्या किए जाने का आरोप लगा था। पुलिस उस मामले से जोड़कर इस मामले को देख रही है। पुलिस मामले में पवन उर्फ तोतला पर भी शक जता रही है। हालांकि अभी अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
गांव छतेहरा में सर्विस स्टेशन पर आए युवक की 15-16 गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस ने मौके से करीब 16 खोल व एक कारतूस भी बरामद किया है। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पांच टीम लगातार हमलावर का पता लगाने का प्रयास कर रही है। जल्द मामले का पटाक्षेप किया जाएगा।

-हरेंद्र सिंह, डीएसपी कुंडली।

 गांव छतेहरा में सर्विस स्टेशन पर युवक की हत्या के बाद जांच करते डीएसपी व थाना प्रभारी।

गांव छतेहरा में सर्विस स्टेशन पर युवक की हत्या के बाद जांच करते डीएसपी व थाना प्रभारी।- फोटो : Sonipat

अनिल का फाइल फोटो।

अनिल का फाइल फोटो।- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed