फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Kidnapped, taken hostage and beaten, young man remained in coma for three days

Rohtak News: अपहरण कर बंधक बना पीटा, तीन दिन कोमा में रहा युवक

Sun, 26 Jan 2025 01:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Kidnapped, taken hostage and beaten, young man remained in coma for three days
लाखन माजरा थानाक्षेत्र के गांव खरक जाटान में एक युवक का पहले अपहरण किया गया। फिर उसे संन्यासी के डेरे में ले जाकर बुरी तरह पीटा। जिससे वह दो दिन तक कोमा में चका गया। पीड़ित पिता की ओर से संन्यासी समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

एक व्यक्ति ने बेटे के साथ मारपीट करने वाले तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पिटाई के तीन दिन बाद युवक को होश आया और तब जाकर पुलिस के समक्ष बयान दर्ज कराए। पीड़ित की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है। खरक जाटान गांव निवासी जगदीश ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे राजेश का 13 जनवरी की शाम गांव के ही कुछ लोगों ने बाइक पर अपहरण कर लिया और दादा बाबरबा के डेरे क्षेत्र में ले जाकर कुल्हाड़ी की मूंज से उस पर प्रहार किया। वह बुरी तरह घायल हो गया और गंभीर अवस्था में उसे छोड़कर भाग गए। किसी ने घटना की सूचना दी तो राजेश को गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। दो दिन बाद वह कोमा से बाहर आया और बताया कि उसे गांव के ही अमित, दीपक और मंगलनाथ बाबा ने कुल्हाड़ी की मूंज से पीटकर मरा समझकर भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed