{"_id":"5d2f81c68ebc3e6cb370ce30","slug":"kick-boxing-championship-today-rohtak-news-rtk505463130","type":"story","status":"publish","title_hn":"किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में आज से दमखम दिखाएंगे देशभर से लगभग 32 खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में आज से दमखम दिखाएंगे देशभर से लगभग 32 खिलाड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा किक बॉक्सिंग संघ के तत्वाधान में वीरवार से सीनियर राष्ट्र स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए देश भर से 32 टीमों ने अपना पंजीकरण करवा चुकी हैं। एमडीयू के खेल परिसर में होने वाली प्रतियोगिता के शुभारंभ के दौरान सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
हरियाणा किक बॉक्सिंग संघ के संस्थापक महासचिव संतोष के अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में बुधवार तक 32 टीमों का पंजीकरण हो चुका है। इन टीमों के लगभग 400 महिला और पुरुष खिलाड़ी प्रतियोगिता में अपने पंच का दमखम दिखाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक तकनीक का प्रयोग किया जाएगा।
हरियाणा किक बॉक्सिंग संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के प्रधान सचिव आनंद मोहन शरण ने बताया कि वीरवार शाम पांच बजे प्रतियोगिता का उद्घाटन सहकारिता मंत्री करेंगे। समारोह की अध्यक्षता उपायुक्त, रोहतक आरएस वर्मा करेंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि ओलिंपिक पदक विजेता खिलाड़ी योगेश्वर दत्त एवं राजेश जैन मौजूद रहेंगे। इस दौरान एमडीयू के खेल निदेशक देवेंद्र सिंह ढुल, संतोष कुमार अग्रवाल, मनोज मलिक, जसवंत सिंह, साहिल भारद्वाज, पुलकित भारद्वाज धर्मेंद्र कुमार मौजूद रहे।