फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Kheri Saadh and kheri sampla village all persons screening

सांपला और खेड़ी सांपला के हर व्यक्ति की होगी स्क्रीनिंग

Sun, 26 Apr 2020 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Kheri Saadh and kheri sampla village all persons screening
रोहतक। सांपला के वार्ड तीन में एक कारपेंटर के कोविड-19 संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने सांपला और खेड़ी सांपला के हरेक व्यक्ति की स्क्रीनिंग करने का फैसला किया है। ताकि कारपेंटर के संपर्क में आए सभी लोगों को जांच के दायरे में लाया जा सके।
विज्ञापन

कारपेंटर मार्कंडेय (38) की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही प्रशासन ने वार्ड तीन की तीन गलियों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया था। वहीं, सांपला कस्बे की पूरी प्रशासनिक सीमा को बफर जोन बना दिया था। कंटेनमेंट जोन में तो हर व्यक्ति की जांच शुरू कर दी गई थी। लेकिन बफर जोन में वार्ड तीन से लगते इलाकों के पांच हजार लोगों की जांच करने का फैसला किया गया था। लेकिन कारपेंटर की ट्रैवल हिस्ट्री और बैकग्राउंड खंगालने के बाद उसके कुछ दिन सब्जी बेचने की पुष्टि हुई है। कारपेंटर की पत्नी ने अधिकारियों को बताया है कि प्लाईवुड फैक्ट्री में काम छोड़ने के बाद उसने कुछ दिन सांपला में ही विभिन्न जगहों पर रेहड़ी के जरिए सब्जी बेची थी। लेकिन वह किस-किस इलाके में गया था, इसका पता नहीं चल पा रहा है। इसलिए प्रशासन ने रणनीति में बदलाव किया है। अब सांपला, खेड़ी सांपला के पूरे बफर जोन के हरेक व्यक्ति की जांच की जाएगी। इसमें इंडस्ट्रियल लेबर जोन को भी शामिल किया गया है। ताकि अगर किसी में भी कोविड-19 जैसे लक्षण है तो क्वारंटीन कर उनका टेस्ट करवाया जाए। सेहत विभाग ने इसके लिए बीस टीमें गठित की हैं, जिन्होंने शनिवार को काम शुरू कर दिया। रविवार शाम तक पूरे इलाके की स्क्रीनिंग पूरी होने की संभावना है। स्क्रीनिंग के दौरान जिन लोगों में भी लक्षण मिलेंगे, उन्हें सांपला के सरकारी गर्ल्स कॉलेज में क्वारंटीन कर उनका टेस्ट करवाया जाएगा। उधर, एक कोविड-19 संक्रमित मिलने के बाद पूरे सांपला कस्बे में लोगों ने खुद को घरों में कैद रखा। सांपला में पूरी तरह लॉकडाउन रहा।
विज्ञापन

गुड़गांव गया था कोविड-19 पॉजिटिव कारपेंटर
रोहतक-सांपला। सांपला के वार्ड तीन निवासी कोविड-19 पॉजिटिव कारपेंटर मार्कंडेय के बारे में नया खुलासा हुआ है। पुलिस-प्रशासन को सूचना मिली है कि वह गुड़गांव गया था। पुलिस उसकी ट्रेवल हिस्ट्री और सारे संपर्कों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्कंडेय को कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि के साथ ही पुलिस, प्रशासन उसके संपर्क खंगालने में लग गया था। उसके घरवालों ने सिर्फ प्लाईवुड फैक्ट्री और कुछ दिन सब्जी बेचने के बारे में ही बताया था। लेकिन कुछ पड़ोसियों ने अधिकारियों को बताया था कि वह चार-पांच दिन के लिए कहीं बाहर गया था। काफी जद्दोजहद के बाद पुलिस यह पता कर पाई है कि वह गुड़गांव गया था। प्रशासन को मिली जानकारी के मुताबिक मार्कंडेय गुड़गांव के फर्रुखनगर के पास स्थित गांव खंडेवरा में गया था। वह किस मकसद से खंडेवरा गया था और वहां किससे मिलने गया था, इस बारे में अब तक कुछ पता नहीं चल सका है। मार्कंडेय के पीजीआई में उपचाराधीन होने के कारण पुलिस उससे पूछताछ नहीं कर पा रही है। पुलिस ने अपने सूत्रों से ही यह जानकारी जुटाई है। जल्द ही पुलिस टीम गुड़गांव भी जा सकती है। गौरतलब है कि गुड़गांव कोविड-19 का हॉट स्पॉट बन गया है। हरियाणा में जिन जिलों में सबसे ज्यादा कोविड-19 संक्रमित मिले हैं, उनमें गुड़गांव भी है। इसलिए प्रशासन मान कर चल रहा है कि मार्कंडेय को भी यह संक्रमण गुड़गांव में हो सकता है। क्योंकि रोहतक में अब तक जितने ही संक्रमित मिले हैं, वे बाहर से ही संक्रमित हुए हैं। पर प्रशासन के लिए चिंता की बात यह है कि मार्कंडेय के संपर्क में आने वाले और कितने लोग संक्रमित हुए हैं। वह जिस प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करता था, वहां के 25 मजदूरों को क्वारंटीन कर उनके सैंपल टेस्ट के लिए भेज दिए गए हैं। गौरतलब है कि सेहत विभाग की मोबाइल मेडिकल वैन ने रूटीन जांच में लक्षण देखने के बाद मार्कंडेय के सैंपल टेस्ट के लिए भेजे थे, जांच में वह कोविड-19 पॉजिटिव मिला था।

63 में से 24 की रिपोर्ट निगेटिव
सांपला के कोविड-19 पॉजिटिव मार्कंडेय के परिजनों और करीबियों समेत बारह लोगों की रिपोर्ट शुक्रवार को ही निगेटिव आ गई थी। प्रशासन के लिए राहत की बात यह है कि कंटेनमेंट और बफर जोन के 63 लोगों को लक्षणों के आधार पर सरकारी गर्ल्स कॉलेज में क्वारंटीन कर उनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। शनिवार शाम तक मिली रिपोर्ट में सभी के सैंपल निगेटिव मिले हैं। सभी को होम क्वारंटीन की हिदायत देकर घर भेज दिया गया है। वहीं, मार्कंडेय के परिजनों का दूसरा टेस्ट किया जा रहा है। शनिवार को 17 और लोगों को गर्ल्स कॉलेज में क्वारंटीन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed