फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Khaps to impose social boycotts for promoting obscenity and gun culture on social media.

Rohtak News: सोशल मीडिया पर अश्लीलता व गन कल्चर का समर्थन करने पर खापें करेंगी सामाजिक बहिष्कार

Sun, 26 Jul 2026 02:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 26 Jul 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Khaps to impose social boycotts for promoting obscenity and gun culture on social media.
रोहतक के महम में आयोजित खापों की महापंचायत में अपने विचार रखते खाप प्रतिनि​धि। संवाद
संवाद/अमर उजाला
विज्ञापन


महम/रोहतक। सोशल मीडिया पर अश्लीलता व गन कल्चर का समर्थन करने वालों का खापें सामाजिक बहिष्कार करेगी। नशे के खिलाफ भी मुहिम चलाई जाएगी। युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। पहल करते हुए मंच से हुक्का भी हटा दिया गया। आगे भी खाप की पंचायतों में हुक्का हटाने का फैसला लिया।
शनिवार को महम चौबीसी के चबूतरे पर उत्तर भारत की समस्त खाप पंचायतों के प्रतिनिधि और पदाधिकारी जुटे। विदेश में रह रहे धर्मेंद्र हुड्डा की सोशल मीडिया पर अश्लीलता के खिलाफ चलाई मुहिम को खाप का समर्थन मिला।
विज्ञापन

महापंचायत की अध्यक्षता करते हुए महम चौबीसी सर्वखाप पंचायत के प्रधान सुभाष नंबरदार ने कहा कि अश्लील कंटेंट बनाने और गन कल्चर को बढ़ावा देने वालों का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। खाप इन पर कार्रवाई के लिए 11 सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापंचायत में खाप चौधरियों के अलावा हरियाणवी कलाकार व सोशल मीडिया क्रिएटर्स ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सभी ने एक सुर में युवाओं से नशे से दूर रहने और अश्लीलता खत्म करने का अपील की।
हरियाणवी कलाकार सपना चौधरी के पति वीर साहू ने कहा कि पुरानी परंपरा का संरक्षण करना होगा, तभी समाज अपनी संस्कृति बचा सकता है। कलकल खाप प्रधान जयपाल कलकल ने कहा कि यदि कोई लड़की मंच पर अश्लील तरीके से पेश आती हैं तो उसका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा।
हरियाणवी रागनी कलाकार विकास पासोरिया ने कहा कि हमारे पूर्वज पंडित लख्मीचंद, मेहर सिंह, मांगेराम, दादा जगन्नाथ पढ़े-लिखे नहीं थे लेकिन उनकी बातों में ज्ञान था। आज के लेखक जल्द फेमस होने के लिए द्विअर्थी शब्द लिख रहे हैं।
हरियाणवी सिंगर रामकेश जीवनपुरिया, अजय हुड्डा, नवीन जयहिंद, किसान नेता ताई कंडेला उर्फ सुदेश कंडेला, नांदल खाप प्रधान ओमप्रकाश नांदल, राज सिंह जादू, राजपाल कादयान, भगवान सिंह, बलवान सिंह दहिया, जयवीर आर्य समेत हजारों लोग मौजूद रहे।
धर्मेंद्र हुड्डा ने विदेश से छेड़ी थी मुहिम
अमेरिका में रह रहे रोहतक के खिलवाड़ी गांव निवासी धर्मेंद्र हुड्डा ने 14 जुलाई को एक वीडियो जारी कर मंच पर फूहड़ नृत्य करने वालों के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी। इसमें हरियाणवी डांसर सपना चौधरी, उनके पति वीर साहू और अनु कायदान उर्फ एके जट्टी के लिए अमर्यादित शब्द प्रयोग किए गए थे। सपना चौधरी और वीर साहू के बीच कुछ समय पहले से अलगाव चल रहा है। जून 2026 में सपना ने दिल्ली की अदालत में पति पर मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। धर्मेंद्र हुड्डा की टिप्पणी के बाद वीर साहू ने भी उनका समर्थन किया था। आरोप-प्रत्यारोप के बीच खापों ने महम में महापंचायत के आयोजन का निर्णय लिया था।

कैप्टन अभिमन्यु के घर को आग लगाने का आरोपी है धर्मेंद्र
धर्मेंद्र हुड्डा किसान आंदोलन के दौरान भाजपा नेता कैप्टन अभिमन्यु के रोहतक स्थित घर को जलाने का आरोपी है। इस मामले में उसको जेल भेजा गया था। जमानत पर आने के बाद उसने रोहतक में एलएलबी में एडमिशन ले लिया था। बाद में वह देश छोड़कर यूएस चला गया। उसको कोर्ट से भगोड़ा भी घोषित कर दिया है।

रोहतक के महम में आयोजित खापों की महापंचायत में अपने विचार रखते खाप प्रतिनिधि। संवाद

रोहतक के महम में आयोजित खापों की महापंचायत में अपने विचार रखते खाप प्रतिनिधि। संवाद

रोहतक के महम में आयोजित खापों की महापंचायत में अपने विचार रखते खाप प्रतिनिधि। संवाद

रोहतक के महम में आयोजित खापों की महापंचायत में अपने विचार रखते खाप प्रतिनिधि। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed