फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Khaps have called a Mahapanchayat on the 25th against gun culture and obscenity on social media.Khaps have called a Mahapanchayat on the 25th against gun culture and obscenity on social media.

Rohtak News: गन कल्चर व सोशल मीडिया पर अश्लीलता के खिलाफ खापों ने 25 को बुलाई महापंचायत

Tue, 21 Jul 2026 08:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 21 Jul 2026 08:26 AM IST
विज्ञापन
Khaps have called a Mahapanchayat on the 25th against gun culture and obscenity on social media.Khaps have called a Mahapanchayat on the 25th against gun culture and obscenity on social media.
महम में मौजूद खाप नेता, संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


महम (रोहतक)। सोशल मीडिया पर फैल रही अश्लीलता और गन कल्चर के खिलाफ उत्तर भारत की खापों ने महापंचायत बुलाई है। यह महापंचायत 25 जुलाई को महम चौबीसी के ऐतिहासिक चबूतरे पर आयोजित होगी। इसकी अध्यक्षता महम चौबीसी सर्वखाप पंचायत के प्रधान सुभाष नंबरदार करेंगे। खाप चौधरियों ने बीते सोमवार को प्रधान कार्यालय पर बैठक कर यह निर्णय लिया।
सुभाष नंबरदार ने बताया कि वे पहले से ही इसके खिलाफ काम कर रहे हैं। धर्मेंद्र हुड्डा की मुहिम के बाद अब युवा भी इस अभियान से जुड़ गए हैं। महापंचायत में विभिन्न खाप पंचायतों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। वे मिलकर आगे की रणनीति तय करेंगे।
विज्ञापन

महापंचायत सुबह 10 बजे शुरू होगी। इसमें हरियाणवी और बॉलीवुड कलाकारों व लेखकों को भी आमंत्रित किया जाएगा। धर्मेंद्र हुड्डा के सोशल मीडिया वीडियो और फोन कॉल के बाद महापंचायत बुलाने पर सहमति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका उद्देश्य हरियाणवी संस्कृति को प्रभावित कर रहे ''गन और गंदा'' कल्चर समेत सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुट होना है। महापंचायत में किसानों, महिलाओं, छात्र संगठनों को भी बुलाया जाएगा। सभी फैसले सामूहिक सहमति से लिए जाएंगे।

गन कल्चर से युवाओं का भविष्य हो रहा खराब : खाप चौधरी
खाप चौधरियों ने कहा कि सोशल मीडिया पर फैल रहे गन कल्चर से युवा अपना भविष्य खराब कर रहे हैं। उन्होंने गुरुग्राम में चार युवकों के एनकाउंटर को इसी का परिणाम बताया। नांदल खाप के प्रधान ओमप्रकाश नांदल ने एक समिति बनाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि गानों और वीडियो को समिति के संज्ञान में लाने के बाद ही सोशल मीडिया पर डालने की अनुमति मिले। ओमप्रकाश नांदल ने पैसे के लालच में अश्लीलता फैलाने वालों का विरोध करने की बात कही।

सरकार से कानून बनाने की मांग
अखिल भारतीय देशवाल खाप के प्रधान संजय देशवाल ने धर्मेंद्र हुड्डा के साथ मिलने पर युवाओं का समर्थन मिलने की बात कही। उन्होंने सरकार से इस तरह का कानून बनाने की मांग करने की बात कही। कलकल खाप प्रधान राजपाल कलकल ने कहा कि गोशाला, काज और अन्य कार्यक्रमों में गंदे नृत्य होने पर खाप उनका विरोध करेगी। दहिया खाप प्रधान जयपाल दहिया ने कहा कि खापों की तरफ से लिए गए निर्णयों पर सरकार को भी सहयोग करना चाहिए। सरोहा खाप के प्रधान सतीश सरोहा ने भी सोशल मीडिया पर फैल रहे गंध के खिलाफ पहले भी कोशिशें करने की बात कही।

युवाओं को गलत रास्ते से बचाने पर जोर
सतीश सरोहा ने कहा कि बच्चों का भविष्य खराब नहीं होना चाहिए। उन्होंने मांग की कि कानून की तरफ से किसी भी गंदे कल्चर को खुली छूट नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि कुछ लोग युवाओं को बहकाकर गलत काम में धकेल देते हैं। आज सोशल मीडिया के कारण युवा भटक कर गलत रास्ता अपना रहे हैं।

इस मौके पर संजय देशवाल, राजपाल कलकल, जसवंत हुड्डा, जयपाल दहिया, ओमप्रकाश नांदल, राजा प्रधान बहलबा, रामफल राठी महासचिव महम चौबीसी सर्वखाप पंचायत, महावीर महम तपा प्रधान, निंदाना तपा से सूरजमल राठी, संदीप नहरा, काला मुंडिया और जितेंद्र दांगी सहित कई खाप नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed