{"_id":"6976751faa5a84ae570a32d0","slug":"khap-representatives-have-given-the-administration-a-one-week-ultimatum-in-the-rohit-dhankhar-murder-case-rohtak-news-c-17-roh1019-800705-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: खाप प्रतिनिधियों ने रोहित धनखड़ हत्या मामले में प्रशासन को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: खाप प्रतिनिधियों ने रोहित धनखड़ हत्या मामले में प्रशासन को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया
विज्ञापन
रोहतक के हुमायूंपुर में अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर रोहित धनखड़ की हत्या मामले को लेकर रविवार को
रोहतक। हुमायूंपुर में अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर रोहित धनखड़ की हत्या मामले को लेकर रविवार को पंचायत हुई। इसमें समाज के प्रमुख संगठनों, खाप प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों, अधिवक्ताओं के साथ रोहित धनखड़ के परिजन मौजूद रहे।
पंचायत में प्रशासन की अब तक की कार्रवाई पर गहरी नाराजगी जताई। राष्ट्रीय जाट महासभा के पदाधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर संतोषजनक कार्रवाई नहीं होती तो ग्रामीण पंचायत, राष्ट्रीय जाट महासभा और समाज के सभी संगठन सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
इसके बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री से आखिरी मुलाकात की जाएगी और यदि वहां से भी न्याय का रास्ता साफ नहीं होता तो यह आंदोलन प्रदेश-व्यापी रूप लेगा। खाप प्रतिनिधियों ने एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन
वक्ताओं ने बताया कि 27 नवंबर 2025 को रोहित धनखड़ भिवानी में एक शादी समारोह में गया था। जहां महिलाओं के सामने नशे की हालत में की जा रही अभद्रता का विरोध करने पर 18-20 युवकों ने मिलकर उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। पंचायत में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि प्रशासन को अंतिम रूप से एक सप्ताह का समय दिया जाता है।
पंचायत में ये रहे शामिल
इस पंचायत में मुख्य रूप से राष्ट्रीय जाट महासभा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. सचिन सरोहा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गजेंद्र चौधरी, महासचिव कुलदीप सिंह, सचिव अजयपाल, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अनुपमा चौधरी, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष रामकिशन पावड़िया, हरियाणा युवा प्रदेश अध्यक्ष मोहित मलिक, किसान यूनियन छोटूराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद चौधरी, छात्र नेता दीपक धनखड़, हुमायूंपुर के पूर्व सरपंच संदीप धनखड़, आदि उपस्थित रहे।