फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Kavadis start arriving in the city, service camps set up at various places

Rohtak News: शहर में कावड़ियों का आगमन शुरू, जगह-जगह लगे सेवा शिविर

Thu, 01 Aug 2024 05:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
Kavadis start arriving in the city, service camps set up at various places
-फोटो 52 : शहर से अपने गंतव्य की ओर बढ़ते कांवड़िये।
बहादुरगढ़। हरिद्वार से कांवड़ लाने वाले भक्त हर-हर महादेव, बोल बम, बम-बम भोले के जयघोष के साथ बहादुरगढ़ के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं। 2 अगस्त को श्रावण महाशिवरात्रि के पर्व पर कावड़िये भगवान शिव पर जलाभिषेक करके इच्छा पूर्ति की प्रार्थना करेंगे। बुधवार को बहादुरगढ़ क्षेत्र से काफी संख्या में कांवड़िये गुजरे। कुछ ने बहादुरगढ़ में विभिन्न स्थानों पर लगे कांवड़ शिविरों में आराम किया। इससे क्षेत्र भक्तिमय हो गया। कांवड़िये एक से बढ़कर एक मनमोहक व आकर्षक डिजाइनों की कांवड़ लेकर आ रहे हैं। शिविरों में कांवड़ियों को न केवल भोजन, बल्कि जल के साथ चिकित्सा सेवा भी उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन

शहर के नाहरा-नाहरी रोड, निजामपुर-परनाला रोड, रेलवे रोड, झज्जर रोड, दिल्ली-रोहतक रोड के अलावा अन्य मार्गों पर भक्तों की सेवा के लिए शिविर भी लगाए गए हैं। यहां से कांवड़ियां अपने गंतव्यों की ओर पहुंच रहे हैं। कोई झूला कांवड़, कोई डाक कांवड़ तो कोई रथ कांवड़ समेत अन्य तरह की एक से बढ़कर एक काफी महंगी काफी सजावटी कांवड़ युवाओं की टोली अपने-अपने मोहल्लों व गांव के मंदिरों पर चढ़ाने के लिए हरिद्वार व गंगोत्री से लेकर आ रहे हैं। बुधवार को शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के प्रमुख मार्ग बम-बम के जयघोष लगते रहे। कांवड़ियों में जहां अधिक संख्या में पुरुष दिखाई पड़ रहे है, वहीं कम उम्र के बच्चे व महिलाएं भी कावड़ लेकर आ रहे हैं। कई शिव भक्तों के पैरों में छाले भी दिखाई दिए, मगर भक्ति के मार्ग में यह छाले रुकावट नहीं बन पाए और कांवड़िए बिना इनकी परवाह किए आगे बढ़ते नजर आए। 2 अगस्त को महाशिवरात्रि पर शहर के सभी मंदिरों में कावड़ियों द्वारा भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए विशेष तैयारियां की गई है। समाज सेवियों द्वारा शहर में लगाए गए शिविरों में भी कांवड़ियों का जमावड़ा देखा जा रहा है। शिविर आयोजक कांवड़ियों की सेवा में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन




शिवभक्तों की टोली ला रही डाक कांवड़

हरिद्वार से डाक कांवड़ लेने के लिए क्षेत्र के विभिन्न गांवों व शहर के कई वार्डों से युवाओं की टोली भी गई हुई है। दूर-दराज के क्षेत्रों से अनेक डाक कांवडियां बुधवार को बहादुरगढ़ के रास्ते भागते हुए अपने गंतत्य तक जाते दिखे। शहर के नाहरा-नाहरी रोड, दिल्ली-रोहतक रोड, झज्जर रोड समेत कई अन्य प्रमुख मार्गों पर भीड़भाड़ के चलते कांवडियों को निकलने में भी परेशानी हो रही है। डाक कांवड़ लाने वाले युवाओं की टोली में 10 से 20 कावंड़ियां तक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed