फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Kapoor Singh Narwal in search of BJP ticket from Baroda

सोनीपत के लिए : बरोदा से भाजपा के टिकट के जुगाड़ में कपूर सिंह नरवाल

Sun, 08 Sep 2024 04:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Kapoor Singh Narwal in search of BJP ticket from Baroda
07 सीटीके 01 : बरोदा हलके से कांग्रेस का टिकट न मिलने से नाराज कपूर सिंह नरवाल भाजपा के प्रदेश

विज्ञापन
रोहतक। सोनीपत जिले के बरोदा हलके से कांग्रेस का टिकट न मिलने से नाराज कपूर सिंह नरवाल भाजपा में जाने की तैयारी में हैं। शनिवार दोपहर नरवाल अपने साथियों के साथ रोहतक स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचे और प्रदेश प्रभारी डॉक्टर सतीश पूनिया से 25 मिनट तक मुलाकात की।

मुलाकात के बाद कार्यालय से बाहर आए नरवाल ने कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया। केवल इतना कहा, राजनीति में कुछ भी संभव है। देखते हैं क्या रहता है। नरवाल ने कहा कि उन्होंने बरोदा हलके से इनेलो के टिकट पर दो बार चुनाव लड़ा है, हालांकि वे कांग्रेस के श्रीकृष्ण हुड्डा से हार गए थे। बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए। 2020 में बरोदा उपचुनाव के दौरान कपूर सिंह नरवाल ने पार्टी से टिकट मांगा। नरवाल का कहना है कि उस समय भरोसा दिया कि 2024 में पार्टी उनको टिकट देगी। अब कांग्रेस ने इंदुराज नरवाल को टिकट दिया है। ऐसे में उनके साथ धोखा किया है। नरवाल ने कहा कि उन्होंने भाजपा प्रदेश प्रभारी से मुलाकात की है, देखते हैं क्या रहता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed