फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Kamal had come to Rohtak just four months ago to earn money; his mother was devastated after seeing his son's body.

Rohtak News: चार माह पहले ही पैसे कमाने रोहतक आया था कमल, बेटे का शव देख बिलख उठी मां

Sun, 04 Jan 2026 02:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 04 Jan 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Kamal had come to Rohtak just four months ago to earn money; his mother was devastated after seeing his son's body.
20...सूख गए आंसू...कच्चा चमारिया रोड ​स्थित फार्म हाउस पर एक जनवरी को नेपाल निवासी कमल की मौत क
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। दो दिन पहले कच्चा चमारिया रोड पर मृत मिले नेपाल के युवक कमल व संतोष के परिजन शनिवार को रोहतक पहुंच सके। दोनों के शव देखकर परिजनों की आंखों में आंसू आ गए। कमल की मां लालश्री बोलीं-मैंने तो बेटे को पैसे कमाने के लिए भेजा था। पता नहीं था कि बेटे का शव लेकर जाऊंगी।
वहीं, संतोष की मां चमेली व पिता रामू भी बिलखते नजर आए। शाम 5 बजे सिटी पुलिस ने दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए। परिजन शवों लेकर नेपाल रवाना हो गए।
...
कमल का है दो साल का बेटा
सेक्टर-37 में काम करने वाले नेपाल निवासी मोहन ने बताया कि कमल (23) की एक छोटी बहन है। उसका दो साल का बेटा भी है। सितंबर में वह रोहतक आया था। उसके साथ ही सेक्टर-37 में खाना बनाने का काम करता था। 31 दिसंबर की रात को खाना बनाने के लिए अपने दो साथियों के साथ फौजी फार्म हाउस पर गया था। वहां सुबह उसका शव मिला। अब शनिवार दोपहर कमल की मां लालश्री व बहन चंद्रकला रिश्तेदारों के साथ रोहतक पहुंचीं। बेटे का शव देकर लालश्री व बहन चंद्रकला की आंखों से आंसू नहीं थम रहे थे।
विज्ञापन

...
शव देखकर बिलख उठी चमेली, बोलीं-मेरे बाबू क्यों छोड़कर चले गए
दिल्ली से आए नेपाल निवासी ललित ने बताया कि संतोष (24) तीन साल पहले रोहतक आया था। यहां फार्म पर खाना बनाने का काम करता था। 31 दिसंबर की रात फौजी फार्म हाउस पर खाना बना रहा था। सुबह उसका शव मिला। शनिवार को उसकी मां चमेली व पिता रामू बेटे का शव देखकर बिलखते नजर आए। चमेली बोलीं-मेरे बाबू (बेटा) क्यों छोड़कर चले गए। पति रामू ने उसे किसी तरह संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
नए साल के जश्न के दौरान खाना बनाने गए थे नेपाल के तीनों युवक
कच्चा चमारिया रोड पर सेक्टर-34 निवासी नरेंद्र ने साथियों के साथ मिलकर फाैजी फार्म हाउस खोल रखा है। 31 दिसंबर की रात नए साल का जश्न मानने के लिए कार्यक्रम हुआ था। वहां पर नेपाल निवासी राजकुमार, कमल व संतोष खाना बनाने के बाद कमरे में सो गए थे। दोपहर तक नहीं उठे तो दरवाजा खोलकर देखा तो तीनों के शव मिले। कमरे में एक अंगीठी भी मिली। शक है कि सोने से पहले तीनों ने अंगीठी जलाई। इससे रात को कार्बन डाईऑक्साईड गैस बन गई। इस कारण उनकी दम घुटने से मौत हुई है।

फौजी फार्म हाउस पर 1 जनवरी की सुबह नेपाल के तीन युवकों के शव मिले थे। राजकुमार का शव एक दिन पहले परिजनों को सौंप दिया था। कमल व संतोष के परिजन शनिवार को पहुंचे। परिजनों ने दर्ज बयानों में किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है। शव लेकर नेपाल के लिए रवाना हो गए। तीनों शवों का तीन सदस्यीय बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

- इंस्पेक्टर रमेश कुमार, प्रभारी थाना सिटी

20...सूख गए आंसू...कच्चा चमारिया रोड स्थित फार्म हाउस पर एक जनवरी को नेपाल निवासी कमल की मौत क

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed