{"_id":"6a495348ff5499614d0cc0f4","slug":"kalanaur-firing-case-mohit-shot-for-refusing-to-apologize-two-accused-remanded-to-custody-rohtak-news-c-17-roh1019-882920-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलानौर फायरिंग केस : माफी न मांगने पर मोहित पर चलाई थी गोली, दो आरोपी रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलानौर फायरिंग केस : माफी न मांगने पर मोहित पर चलाई थी गोली, दो आरोपी रिमांड पर
विज्ञापन
32-कलानौर में वीरवार को हुई फायरिंग के बाद शनिवार को घायल के चाचा के कार्यालय की जांच करती पुलि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक/कलानौर। कलानौर में दो जुलाई को हुई फायरिंग के मामले में नया खुलासा हुआ है। आरोपी विक्रम उर्फ विक्की ने पांच साल पुरानी रंजिश के कारण मोहित को गोली मारी थी। मोहित ने माफी मांगने से इन्कार कर दिया था। शनिवार को अदालत में पेशी के बाद विक्रम और लक्ष्य को दो दिन के रिमांड पर लिया गया।
पूछताछ में यह जानकारी सामने आई। आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए दो जगह फायरिंग की थी। मोहित के चाचा प्रॉपर्टी डीलर रवींद्र के कार्यालय पर भी गोली चलाई गई थी। यह गोली एसी में लगी थी।
जांच अधिकारी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि मोहित ने 2 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई थी कि वह दोस्त मनोज के साथ स्कूटी पर था। आरोपी विक्रम और उसके साथियों ने उन्हें रोका और मोहित को डंडों से पीटा।
विज्ञापन
मोहित जान बचाने के लिए सार्वजनिक शौचालय में छिप गया था जहां विक्रम ने दरवाजे पर गोली चला दी थी। गोली मोहित की बाजू को चीरते हुए निकल गई। हमलावर बाद में मोहित के चाचा प्रॉपर्टी डीलर रवींद्र के कार्यालय पहुंचे और एसी में गोली चलाई जिसकी जांच एफएसएल टीम ने शनिवार को दोबारा की। संवाद