फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   kabaddi world cup India beat Iraq and Hangkong

कबड्डी विश्व कप - भारत ने इराक और हांगकांग को हराया

Wed, 24 Jul 2019 02:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 02:45 AM IST
विज्ञापन
kabaddi world cup India beat Iraq and Hangkong
VS 2.
मलयेशिया के बिस्तारिया खेल स्टेडियम में चल रही महिला एवं पुरुष वर्ग की कबड्डी स्पर्धा में मंगलवार को देश के खिलाड़ियों ने दोनों मुकाबले अपने नाम किए। इस जीत के साथ ही दोनों टीमों ने सेमीफाइनल की मजबूत दावेदारी पेश की है।
विज्ञापन

मंगलवार को पहला मैच भारत व इराक के बीच हुआ। भारतीय खिलाड़ियों ने यह मुकाबला 67-28 के अंतर से जीता। मुकाबले के पहले हॉफ में स्कोर 30-12 व मध्यांतर के बाद मैच एक तरफा हो गया। इसकी वजह प्रशिक्षक वीरेंद्र कुमार व राकेश कुमार का टीम को जरूरी टिप्स देना रहा। स्पर्धा में अपने कुशल व बेहतर प्रदर्शन के चलते देश की टीम आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इराक के साथ हुए मुकाबले में खिलाड़ी सचिन व जितेंद्र यादव ने रक्षात्मक खेल का प्रदर्शन किया। भारतीय टीम की ओर से अमरजीत, मनोज, विपिन मलिक ने अंक अर्जित किए। इस दौरान भारतीय दल के महाप्रबंधक डॉ. देवेंद्र सिंह ढुल ने आस्ट्रेलिया व न्यूजीलैंड की बीच मैच का शुभारंभ कराया। महिला भारतीय टीम का दूसरा मैच हांगकांग के साथ हुआ। शुरू से ही यह मैच भारतीय टीम ने अपनी पकड़ में रखा। आक्रामक शैली के कारण टीम ने मध्यांतर में ही बढ़त दर्ज करते हुए 45-14 का स्कोर हासिल कर लिया। टीम की ओर से विपिन, अमरजीत, आर युगम, मनोज, सचिन ने शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय कबड्डी संघ के सचिव डॉ. एमवी प्रसाद बाबू ने प्रदर्शन पर प्रसन्नता जताते हुए भविष्य की शुभकामना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed