{"_id":"695d68079be5b6e44600eb1d","slug":"jyoti-bharti-and-amit-panghal-advance-to-the-next-round-of-the-national-boxing-championship-rohtak-news-c-17-roh1020-789791-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: नेशनल बॉक्सिंग स्पर्धा के अगले दौर में पहुंचे ज्योति, भारती और अमित पंघाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: नेशनल बॉक्सिंग स्पर्धा के अगले दौर में पहुंचे ज्योति, भारती और अमित पंघाल
Wed, 07 Jan 2026 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 07 Jan 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
14...पंच मारता अमित पंघाल। स्रोत : परिजन
- फोटो : कोहरे के बीच लाइट जलाकर गुजररा बाइक सवार।
रोहतक। सीनियर नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जिले के तीन खिलाड़ियों ज्योति, भारती और अमित पंघाल ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। सर्विसेज की ओर से खेलते हुए अमित पंघाल ने हरियाणा के बॉक्सर को हराकर प्री क्वार्टर में जगह बनाई है। हरियाणा की तरफ से खेलती हुई ज्योति ने महाराष्ट्र के और भारती ने गुजरात के खिलाड़ी को हराया।
कोच विजय हुड्डा ने बताया कि यह प्रतियोगिता 4 से 10 जनवरी तक ग्रेटर नोएडा की गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में आयोजित की जा रही है।
भारती की उपलब्धियां
वर्ष 2018 जूनियर इंटरनेशनल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। 2019 में यूथ नेशनल और स्टेट चैंपियन रहीं। 2019 में यूथ इंटरनेशनल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। 2024 में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में कांस्य पदक जीता। तीन बार खेलों इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में भाग लिया है। 2024 में आरएससी कंबाइन प्रतियोगिता में रजत व आरएससी ओपन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।
ज्योति की उपलब्धियां
2017 में यूथ नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। 2017 में यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। 2018 में यूथ ओलंपिक में भाग लिया। 2019 में सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। सीनियर नेशनल में 2021 कांस्य, 2022 में रजत व 2023 में स्वर्ण पदक जीता। 2024 में ब्रिक्स गेम्स में रजत पदक जीता। 2022 एलोर्डा कप में कांस्य पदक जीता। 2017 में ओपन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर बेस्ट बॉक्सर का खिताब अपने नाम किया।

14...पंच मारता अमित पंघाल। स्रोत : परिजन- फोटो : कोहरे के बीच लाइट जलाकर गुजररा बाइक सवार।