{"_id":"604a70d38ebc3e8d1c767a84","slug":"julana-s-agent-was-shot-dead-after-returning-to-worship-at-sai-temple-of-kharavad-rohtak-news-rtk5994654140","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरावड़ के साईं मंदिर में पूजा कर लौट रहे जुलाना के आढ़ती की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरावड़ के साईं मंदिर में पूजा कर लौट रहे जुलाना के आढ़ती की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
वारदात स्थल पर जांच करती पुलिस । संवाद न्यूज एजेंसी
खरावड़ स्थित साईं मंदिर में पूजा करके लौट रहे जींद जिले के कस्बे जुलाना के आढ़ती 53 वर्षीय अजय की वीरवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। खेड़ी साध गांव के नजदीक अजय को हत्यारों ने नजदीक से गोली मारी। एक गोली कनपटी में लगी, जबकि दूसरी बगल से छूकर निकल गई। वारदात स्थल से पुलिस को गोली के दो खोल बरामद हुए हैं। परिजन किसी से भी रंजिश होने की संभावना से इनकार कर रहे हैं। जबकि पुलिस जुलाना पुलिस के साथ मिलकर वारदात की जांच पड़ताल कर रही है। फिलहाल आईएमटी थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक जींद जिले के जुलाना निवासी अजय तायल बच्चों की पढ़ाई के चलते पिछले 15 साल से रोहतक के संत नगर में किराये पर रह रहा था। अब भी उसकी जुलाना मंडी में आढ़त की दुकान है। वीरवार सुबह अजय खरावड़ स्थित साईं मंदिर में गया था। दर्शन कर लौट रहे आढ़ती की सुबह करीब 10 बजे बाइक सवार दो युवकों ने गोली मार दी। गोली लगने से आढ़ती स्कूटी समेत सड़क पर गिर पड़ा। पुलिस को सूचना मिली कि खेड़ी साध के पास एक स्कूटी सवार घायल हालत में पड़ा है। लगता है किसी वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा अजय को दो गोली लगी थी। जब तक उसे पीजीआई में दाखिल करवाया गया, जब तक उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के आला अधिकारी एफएसएल प्रभारी डॉ. सरोज दहिया के साथ मौके पर पहुंचे और वारदात स्थल से सुबूत जुटाने का प्रयास किया। आईएमटी थाना प्रभारी कुलदीप कादियान ने बताया कि मृतक के भाई विजय के बयान पर अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश के साथ मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
साईं बाबा का भक्त था आढ़ती
आढ़ती अजय साईं बाबा का भक्त था। उनमें अटूट श्रद्धा के चलते वह हर सप्ताह वीरवार को खरावड़ साईं मंदिर में आता था। यहीं नहीं अजय साईं के दरबार शिरडी भी जाता रहा है। धार्मिक प्रवृत्ति के अजय का व्यवहार भी शांत था। इसके लिए उसके दोस्त जानकारों ने बताया कि वह हमेशा शांत रहता था। ज्यादा किसी से बात न करके काम से काम ही रखने वाला था। परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी।