फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Join hands campaign will raise issues of inflation, unemployment and corruption: Hooda

महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार मुद्दों को उठाएगा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान : हुड्डा

Sat, 28 Jan 2023 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Join hands campaign will raise issues of inflation, unemployment and corruption: Hooda
रोहतक। भारत जोड़ो यात्रा एक गैर-राजनीतिक अभियान था। हाथ से हाथ जोड़ो कांग्रेस पार्टी का राजनीतिक कार्यक्रम है। हालांकि इसका उद्देश्य भी महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दों को उठाना व सरकार की कुनीतियों को उजागर करना है। यह कहना है पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का। वे शुक्रवार को जिला बार एसोसिएशन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन कार्यालय में पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। यहां हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि यह अभियान भी भारत जोड़ो यात्रा की तरह बजोड़ रहेगा।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी-जेजेपी सरकार ने किसानों की हालत दयनीय बना दी है। अपनी हर जायज मांग के लिए किसानों को धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। गन्ने के रेट में मात्र 10 रुपये की बढ़ोतरी किसानों के साथ भद्दा मजाक है। सरकार लगातार चीनी मिलों के घाटे में होने का बहाना बनाती है। जबकि, इसमें किसानों का कोई दोष नहीं है। किसानों को उनकी लागत पर लाभकारी मूल्य मिलना ही चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकाल के दौरान गन्ने के रेट में ऐतिहासिक 165 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी। कांग्रेस सरकार के दौरान पूरे देश में हरियाणा किसानों को सबसे ज्यादा रेट देता था। अब हरियाणा में पंजाब के बराबर भी किसानों को भाव नहीं मिल रहा है। यह निंदनीय है। इससे किसान वर्ग आहत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed