{"_id":"6a10c5abb00a80a82202f8cf","slug":"jind-woman-dies-in-road-accident-husband-critical-rohtak-news-c-17-roh1007-860339-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: जींद की महिला की सड़क हादसे में मौत, पति गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: जींद की महिला की सड़क हादसे में मौत, पति गंभीर
विज्ञापन
रोहतक। जींद-रोहतक रोड पर लाखनमाजरा के नजदीक शुक्रवार सुबह अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में जींद के कालवां गांव निवासी संतोष (50) की मौत हो गई जबकि पति आजाद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। शनिवार को लंदन से लौटकर बेटा विक्की मां की चिता को मुखाग्नि देगा।
पुलिस को दी शिकायत में घायल आजाद सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी संतोष के पैर में दर्द रहता था। वह पत्नी को दवाई दिलवाने के लिए महम चौबीसी के गांव गिरावड़ आए थे। सुबह करीब छह बजे बाइक पर दोनों लाखनमाजरा के नजदीक पहुंचे तो पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिर गए। गंभीर हालत में उन्हें पीजीआई में दाखिल कराया गया जहां डॉक्टरों ने संतोष को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस व परिवार के लोग रोहतक पहुंचे और जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग की एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
नौकरी के लिए लंदन गया हुआ है बेटा
परिजनों ने बताया कि आजाद सिंह खेतीबाड़ी करते हैं। बेटा विक्की नौकरी के लिए लंदन गया हुआ है। मां की मौत से आहत बेटा विक्की शनिवार सुबह तक जींद के गांव कालवां पहुंच जाएगा। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार होगा। बेटा विक्की ही अपने हाथों से मां संतोष की चिता को मुखाग्नि देगा।