फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Jind truck driver shot dead, had come home on Rakshabandhan

Rohtak News: जींद के ट्रक चालक की गोली मारकर हत्या, रक्षाबंधन पर आया था घर

Fri, 08 Sep 2023 01:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Sep 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Jind truck driver shot dead, had come home on Rakshabandhan
रोहतक। जींद जिले के गांव नंदगढ़ के ट्रक चालक 28 वर्षीय विकास की गोली मारकर हत्या की गई है। शव वीरवार सुबह टिटौली व सुंदरपुर गांव के खेतों में ड्रेन नंबर आठ की पटरी के नजदीक मिला। विकास रक्षाबंधन के पर्व पर घर आया था। जुलाना के गांव नंदगढ़ निवासी पप्पू ने बताया कि उसका परिवार मेहनत मजदूरी करता है। उसके दो लड़के व दो लड़की हैं। दोनों लड़कियों की शादी हो चुकी है। बड़ा बेटा विकास ट्रक चालक था। रक्षाबंधन पर ही घर आया था, तभी से वह घर पर ही रह रहा था। बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे परिवार के सभी सदस्य घर पर थे। विकास भी उनके पास बैठा था, तभी गांव का युवक शोमा व उसका भाई सोनू घर आए और विकास को बुलाकर अपने साथ ले गए। उसके बाद विकास वापस नहीं आया। वह अभी विकास को ढूंढ ही रहे थे कि रोहतक पुलिस से सूचना मिली कि विकास का शव ड्रेन नंबर आठ के पास टिटौली व सुंदरपुर गांव के खेतों पड़ा हुआ है। वह परिवार के सदस्यों के साथ रोहतक गए और शव की शिनाख्त की। विकास को छाती में दाहिनी तरफ गोली मारी गई है। साथ ही सिर में तेजधार हथियार से वार किया गया है। हत्या के बाद शव को खेतों में फेंक दिया, ताकि किसी को भनक न लगे। उसे पूरा शक है कि वारदात को सोमा, उसके भाई सोनू व उनकी बुआ के लड़के ने अंजाम दिया है। बुआ का लड़का सोनीपत जिले के गांव कथूरा का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


तीन दिन पहले धमकाकर आया था आरोपी
पिता पप्पू मिस्त्री ने बताया कि आरोपी शोमा व सोनू दो सगे भाई हैं। शोमा जहां रोहतक रहता है, जबकि सोनू कलानौर में मकान बनाकर रह रहा है। तीन दिन पहले सोनू अपनी बुआ के लड़के साथ गांव में आया और विकास को पांच हजार के लेनदेन को लेकर धमका कर गया था। विकास का पर्स और फोन भी बरामद नहीं हुआ। थाना सदर प्रभारी, प्रदीप दहिया ने बताया दो युवकों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed