फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Jharkhand youth accused of cheating by downloading app arrested from Dadar Nagar Haveli

एप डाउनलोड करवाकर ठगी करने का आरोपी झारखंड का युवक दादर नगर हवेली से गिरफ्तार

Sat, 29 Jan 2022 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Jharkhand youth accused of cheating by downloading app arrested from Dadar Nagar Haveli
रोहतक। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एनीडेस्क एप डाउनलोड करवाकर 3 लाख 40 हजार की ठगी करने के आरोपी युवक झारखंड के देवघर निवासी अजमुल अंसारी को गिरफ्तार किया है, जो गिरफ्तारी से बचने के लिए अब दादर नगर हवेली के पटेल पाड़ा रखोली सिलवासा में रह रहा था। उसे अदालत में पेश कर जांच टीम ने सात दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

रोहतक रेंज के साइबर क्राइम थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि विजय निवासी रोहतक ने मई 2021 में शिकायत दी थी कि उसके मोबाइल पर भीम एप नहीं चल रही थी। उसने भीम एप कस्टमर केयर पर बात की। इस दौरान बात करते-करते बीच में उसे एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने उससे एनीडेस्क एप्लीकेशन डाउनलोड करवाई। इसके बाद उसके अकाउंट की सारी जानकारी ली गई। फोन कटने के बाद संदेह होने पर उसने अपने अकाउंट की जांच की तो चार बार में खाते से 3 लाख 39 हजार 997 रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर मिले। इस संबंध में सिविल लाइन थाने में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

रेंज के एडीजीपी संदीप खिरवार ने केस की जांच साइबर क्राइम थाना पुलिस को सौंपी। पुलिस ने बैंक से रिकॉर्ड निकलवाकर पता लगाया कि पैसा किस अकाउंट में गया है। उस बैंक अकाउंट की डिटेल निकाली गई। उसके बाद पता चला कि झारखंड निवासी अजमुल अंसारी का ठगी में हाथ है। उसे दबोचने के लिए एक टीम झारखंड गई, जहां से पता चला कि अंसारी दादर नगर हवेली में रह रहा है। तुरंत दूसरी टीम वहां पहुंची और आरोपी को काबू किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने रोहतक के युवक विजय से एप डाउनलोड करवाकर ठगी की थी। अब पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रहा है। ताकि पूरे गिरोह को काबू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed