फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Jhajjar candidates appeared for physical examination for army recruitment

Rohtak News: सेना भर्ती के लिए झज्जर के उम्मीदवारों ने दी शारीरिक परीक्षा

Thu, 11 Dec 2025 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 11 Dec 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Jhajjar candidates appeared for physical examination for army recruitment
15 रोहतक के राजीव गांधी स्टेडियम में सेना भर्ती से पूर्व अभ्यास करते युवा। संवाद
रोहतक। राजीव गांधी खेल स्टेडियम में बुधवार को भर्ती रैली प्रक्रिया शुरू हुई। सेना भर्ती कार्यालय रोहतक की ओर चार जिलों की सेना भर्ती प्रक्रिया का बुधवार को पहला दिन रहा। पहले दिन झज्जर के करीब 320 युवाओं ने हिस्सा लिया। युवाओं ने दौड़, जीगजैक, छलांग व बीम मारकर शारीरिक दक्षता की परीक्षा दी।
विज्ञापन

सेक्टर छह स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में लख्मी चंद विश्वविद्यालय की रोड की ओर से सुबह चार बजे भर्ती उम्मीदवारों का प्रवेश शुरू हुआ। आर्मी अधिकारियों की ओर से छह बैच में उम्मीदवारों का शारीरिक प्रशिक्षण लिया गया। इस दौरान युवाओं ने 1600 मीटर दौड़, 10 बीम, जीगजैक, नौ फुट गड्ढा से छलांग आदि भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

इस बार दौड़ के बाद ही युवाओं की ऊंचाई व वजन लिया गया। सभी बैचों की दौड़ के बाद सुबह 7 बजे करीब 100 उम्मीदवार बाहर निकल आए, जो दौड़ में परीक्षा को पास नहीं कर पाए। बुधवार को मेडिकल नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह तीन बजे फिजिकल के लिए दूसरे बैच के साथ एंट्री किया था। इसके बाद चेकिंग, दौड़, हाइट-चेस्ट आदि के बाद देर रात तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन हुआ। मेरा फिजिकल टेस्ट पास हो गया है। मेडिकल वीरवार को होगा। -हर्ष, धुलहेड़ा।
युवाओं के लिए इस बार टाइम स्क्रीन की समस्या प्रमुख रही है। उम्मीदवारों की हाइट, वेट व चेस्ट पहले लेने के बजाय दौड़ के बाद लिए गए हैं। सुबह तीन से चार बजे के बीच में फिजिकल शुरू हुआ था । -सुमित मोर, कोच, बास हिसार।

मुझे खुशी है कि सामान्य के बाद फिजिकल परीक्षा भी पास कर ली है। उम्मीद है कि मेडिकल में भी पास हो जाऊंगा। भर्ती में झज्जर के करीब 320 युवाओं ने हिस्सा लिया है। -नितिन, खेड़का गुजर।

15 रोहतक के राजीव गांधी स्टेडियम में सेना भर्ती से पूर्व अभ्यास करते युवा। संवाद

15 रोहतक के राजीव गांधी स्टेडियम में सेना भर्ती से पूर्व अभ्यास करते युवा। संवाद

15 रोहतक के राजीव गांधी स्टेडियम में सेना भर्ती से पूर्व अभ्यास करते युवा। संवाद

15 रोहतक के राजीव गांधी स्टेडियम में सेना भर्ती से पूर्व अभ्यास करते युवा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed